सांसद बनते ही शादी करने जा रही हैं नुसरत जहां

1020 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। टीएमसी के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचीं नुसरत जहां लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। खास बात यह है कि सांसद बनते ही नुसरत जहां ने शादी की खबर फैंस को दी। नुसरत की शादी के एलान के बाद हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर वह लकी मैन कौन है जिससे नुसरत शादी करने वाली हैं।

ये भी पढ़ें :-‘छपाक’ की शूटिंग के पहले दिन ही फूट-फूट कर रो पड़ी दीपिका, जानें वजह

आपको बता दें नुसरत जहां कोलकाता बेस्ड बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी रचाने जा रही हैं। यह शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जिसका आयोजन इस्तांबुल में किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद नुसरत जहां ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

ये भी पढ़ें :-शपथ ग्रहण समारोह में लगेगा बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों ट्रोल होने को लेकर एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए नुसरत ने कहा था, ‘ट्रोलिंग के लिए बस मुझे शुक्रिया कहना है। मेरा मानना है कि लोग आपको पसंद करते हैं, इसलिए ट्रोल करते हैं।’ नुसरत ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह रिंग पहने नजर आ रही थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, ‘जब आखिरकार सच सपने से बेहतर हो, जिंदगी में एक-दूसरे को थामे रखना।’

https://www.instagram.com/p/Bx983WJnm_-/?utm_source=ig_web_copy_link

Related Post

शबाना आजमी के ड्राइवर पर केस दर्ज

शबाना आजमी के ड्राइवर पर केस दर्ज, रैश ड्राइविंग का आरोप

Posted by - January 19, 2020 0
मुंबई। बीते शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कहलपुर के पास एक कार दुर्घटना में घायल हुईं दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी…
CM Yogi

योगी सरकार राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 542 पदों पर करेगी भर्तियां, संविदा शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्‍ली। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलावर को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई…