गर्मियों में पाना चाहते हैं ग्लोइंग स्किन, तो अपनाएं ये आसान उपाय

1194 0

डेस्क। गर्मियों में स्किन बहुत ही ज्यादा डल हो जाती है। बढ़ती गर्मी और धूल प्रदूषण तनाव भी इसमें अपनी पूरी सहभागिता निभाते हैं। कील, मुंहासे, फुंसियां, झाइयां, टैनिंग और रूखी बेजान त्वचा से आमतौर पर सभी लोग परेशान होते हैं। इन सरल नियमों का पालन कर आप अपनी त्वचा की सेहत गर्मियों में भी बरकरार रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें :-गर्मी के मौसम में हरी मिर्च है वरदान, जानें कैसे 

1-गर्मियों में मेकअप उतारे बिना आप कभी न सोएं. इसका पालन न करने की वजह से त्वचा की ऊपरी सतह पर गन्दगी की एक परत सी जमने लगती है. यही परत वास्तव में मुहासों का सबसे बड़ा कारण बनती है। इस से झाइयां और ‘पिगमेंटेशन’ यानी त्वचा का रंग बेरंग होने जैसी समस्याएं भी होती हैं। यदि आप मेकअप लगाते हैं तो रात में सोने से पहले उसे जरूर उतार दें।

2-अपने चेहरे और शरीर को साफ रखने के लिए सौम्य क्लीन्जर का प्रयोग करें. जेल बेस्ड क्लीन्जर या शावर जेल सबसे उत्तम हैं, पर इन्हें भी बहुत ज्यादा न रगड़ें. इस से त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान होता है।

3-ज्यादा समय बाहर बिताने के कारण हमारे शरीर में ‘डिहाइड्रेशन’ यानी पानी की मात्रा कम हो जाती है. इससे न केवल सिरदर्द व चक्कर आते हैं, बल्कि त्वचा की चमक भी मध्यम हो जाती है. आपको चाहिए काम से काम दस गिलास सादा पानी रोज पिएं।

Related Post

दीपिका पादुकोण का जन्मदिन

दीपिका पादुकोण कपड़ों की वजह से हो गईं ट्रोल, लखनऊ में जन्मदिन मनाने पहुंची

Posted by - January 5, 2020 0
मुंबई। दीपिका पादुकोण रविवार पांच जनवरी को जन्मदिन मना रही हैं। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही मुंबई में…
राहुल वायनाड

वायनाड पहुंचे राहुल, थिरुनेली मंदिर पूजा कर लिया जीत का आशीर्वाद

Posted by - April 17, 2019 0
नई दिल्ली। वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दर्ज करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार यानी आज केरल में…
देवेंद्र फड़नवीस

महाराष्ट्र में मेरे पास बहुमत नहीं है, अब मैं इस्तीफा दे रहा हूं : देवेंद्र फड़नवीस

Posted by - November 26, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बहुमत परीक्षण के 24 घंटे पहले ही अपना इस्तीफा देने का ऐलान कर…