Ayodhya

खत्म होने वाला है रामभक्तों का सदियों लंबा इंतजार

324 0

अयोध्या। आज 500 वर्षों का इंतजार खत्म होने जा रहे है, क्योंकि प्रभु श्रीराम (Shri Ram) अपने नए और भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। अयोध्या (Ayodhya) में पीएम नरेंद्र नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, संत समाज और वीवीआईपी अतिथियों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) का ऐतिहासिक अनुष्ठान सोमवार दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगा।

भव्य राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए पूरी अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से सजाया गया है। जबकि भव्य राम मंदिर को 3 हजार किलो फूलों से सजाया गया है। इस भव्य समारोह को लेकर अयोध्या में ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस अवसर पर देशभर के सैकड़ों मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

10 लाख दीप होंगे प्रज्ज्वलित

भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha)के बाद सोमवार शाम को अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारी है। राम की पैड़ी में सरयू आरती के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लेजर शो के जरिए लोगों में धार्मिक अलख जगाई जा रही है। अयोध्या आने वाले अलग-अलग हाईवे को भी फूलों और लाइट से सजाया गया है।

साथ ही सूर्यास्त के बाद 10 लाख दीयों से दीपोत्सव की भी तैयारी की गई है। पीएम मोदी और सीएम योगी ने सूर्यास्त के बाद देशवासियों से 5 दीप प्रज्जवलित करने का आग्रह किया है।

Related Post

CM Yogi garlanded the statue of Dr. Shyama Prasad Mukherjee

भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन: सीएम योगी

Posted by - July 6, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा…