OTS

एक लाख रूपये बिल के अधिभार में शत-प्रतिशत छूट लेकर 51 हजार रूपया बकाया चुकाया

326 0

लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के हितों के दृष्टिगत 08 नवम्बर से चलाई गयी एकमुश्त समाधान योजना (OTS) लोगों के लिए काफी लाभप्रद और चिंता व परेशानियों को दूर करने वाली रही है। अब तक लाखों लोगों ने ओटीएस (OTS) में छूट का फायदा लेकर अपने बकाये बिलों की समस्या से निजात लिया। साथ ही ऐसे लोग भी विद्युत चोरी के मामलों में फस चुके हैं और जिनके खिलाफ आरसी भी जारी हो चुकी है या फिर न्यायालय में वाद लंबित है ऐसे मामलों को भी ओटीएस (OTS)के तहत लाया गया है और इसमें भी बहुत से लोगों ने लाभ लेकर अपनी समस्या का समाधान करा लिया।

ओटीएस योजना लोगों के लिए कितनी लाभप्रद और उपयोगी रही। इस बात का उल्लेख प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अपने एक्स पोस्ट पर जौनपुर जिले के एक ग्रामीण का वीडियो डालकर बताया।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अपने एक्स पोस्ट में बताया कि जौनपुर जिले के शाहगंज के छीतमपट्टी गॉव के निवासी नरेन्द्र सिंह जो कि कैंसर से पीड़ित हैं और उनका वर्ष 2011 से बिजली का बिल बकाया था जो कि अब तक बढ़कर 01 लाख रूपये हो चुका था।

ग्रामीण को जब ओटीएस (OTS) के बारे में जानकारी मिली तो उसने कैंसर जैसी बीमारी की परवाह किये बिना स्वयं विद्युत उपकेन्द्र पहुंचकर ओटीएस (OTS) में रजिस्टेशन कराया और अपने बकाये बिल के अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट लेकर 01 लाख रूपये के बिल पर मात्र 51 हजार रूपये जमा करना पड़ा। जिससे उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई और उनके परिवार और बच्चों में भी इस बात से बेहद खुशी है।

अबतक की सबसे सफल योजना रही ओटीएस, उपभोक्ताओं ने बकाये में मिली छूट का लिया भरपूर लाभ

ग्रामीण नरेन्द्र सिंह ने वीडियो में बताया कि बिजली का 12 वर्ष पुराना बकाया बिल कैंसर से भी ज्यादा पीड़ादायक थी। प्रदेश सरकार की इस एकमुश्त समाधान योजना से इस परेशानी का बेहतर निदान हुआ।

Related Post

Mathura's Peda, Agra's Petha will get GI tag

योगी सरकार बढ़ाएगी खुर्जा के खुरचन, मथुरा के पेड़े, आगरा के पेठे, लखनऊ की रेवड़ी की मिठास

Posted by - January 30, 2023 0
लखनऊ। पूरब से पश्चिम। उत्तर से दक्षिण। शहर दर शहर और कस्बों की अपनी कुछ पहचान है। न जाने कब…
CM Yogi

बाबा साहेब की मूर्ति के किनारे बनाए जाएंगे बाउंड्रीवाल व लगाए जाएंगे छत्रः सीएम योगी

Posted by - December 6, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को बड़ी घोषणा…
CM Yogi attends Samuhik Vivah Samaroh

सरकार वही जो जनता के द्वार जाकर समस्याओं के समाधान का रास्ता निकाले : मुख्यमंत्री

Posted by - May 27, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जब अच्छी सरकार होती है तो वह विकास और गरीब कल्याण…
yogi

असम: होजोई में CM योगी की चुनावी रैली, बोले- राम के बिना भारत का काम नहीं चल सकता

Posted by - March 17, 2021 0
हाजोई (असम) : असम विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराए जाने हैं। इसी कड़ी में भाजपा और कांग्रेस नेता धुआंधार…
data center

औद्योगिक प्राधिकरणों का बनेगा डाटाबेस, भूमि आवंटन प्रक्रिया को मिलेगी नए सिरे से रफ्तार

Posted by - March 31, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) की नीतियां सकारात्मक रूप दिखा रही…