AK Sharma

सभी नगरीय निकाय संचालित करायें स्थाई व अस्थाई रैनबसेरा: एके शर्मा

331 0

लखनऊ। गरीबों, आश्रयहीनों व निराश्रितों को ठंड व शीतलहर के दौरान खुले में सोने को मजबूर न होने पड़े, साथ ही ऐसे लोगों को भी जिन्हें परिस्थितिवश बस व रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों के आसपास खुले में सोना पड़ता है। इन सभी लोगों को ठंड से बचाने के लिए सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अपने-अपने क्षेत्रों में स्थाई एवं जरूरत के अनुसार अस्थाई रैनबसेरों (Night Shelters) को संचालित कराये।

प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी नगर विकास विभाग एवं नगरीय निकाय के अधिकारी रैनबसेरों के संचालन व व्यवस्था को बनाने में पूर्ण गम्भीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। साथ ही सभी निकाय पदाधिकारी भी अपने क्षेत्रों में रैनबसेरों के व्यवस्थित संचालन में सहयोग करेंगे।

उन्होंने (AK Sharma) सभी नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि सड़क किनारे खुले में सोने वालों को ठंड से बचाने के लिए रैनबसेरा में पहुंचाने के लिए जरूर सहयोग करें। सभी निकाय अधिकारी शेल्टर होम्स की जानकारी के लिए साइनबोर्ड लगवाये। रैनबसेरों में उचित प्रबंध के साथ गर्म कपड़े, साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल आदि की व्यवस्था हो।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने निर्देश में कहा कि बस व रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, मेडिकल कालेजो, लेबर अड्डों, बाजारों की भीड़-भाड़ वाले स्थानों के पास अनिवार्य से रैनबसेरा संचालित कराये। लोगों को ठंड से बचाने के लिए चौराहों, बाजारों, रेलवे व बस स्टेशनों, अस्पतालों के आसपास जहॉ पर मजबूरी में लोग आते हैं ऐसे स्थानों पर अलाव जलाने की भी व्यवस्था की जाए। सभी रैनबसेरों में महिलाओं और पुरूषों के लिए रहने की अलग-अलग व्यवस्था हो, शौचालय भी अलग-अलग हो।

रैन बसेरों में आने वाले लोगों की सुविधाओं का रखा जाए ख्याल: एके शर्मा

रैनबसेरों के संचालन में किसी प्रकार की कोताही न हो, इसकी देखरेख के लिए नोडल अधिकारी भी बनाये जाए। ठंड में खुले में व्यक्ति सोने को मजबूर न हो, इसकी भी निगरानी की जाए और सभी निकायों में इस कार्य हेतु रिस्पॉंस टीमें गठित की जाए।

Related Post

P Chidambaram

टीकों की अलग-अलग कीमत को नकारे राज्य, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने वैक्सीनेशन नीति पर उठाया सवाल

Posted by - April 23, 2021 0
ऩई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने 18 से 45 साल आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए…
CM Yogi

हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

Posted by - July 10, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर्व पर आनुष्ठानिक कार्यक्रम की…
CM Yogi rewarded the winners of the MLA sports competition.

स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार सुदृढ़ कर रही है सरकार : योगी

Posted by - December 29, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है…
PM Poshan Yojana

पीएम पोषण योजना के तहत 2024-25 में अब तक प्रदेश में करीब 80 प्रतिशत धनराशि का हुआ व्यय

Posted by - October 15, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में छात्र एवं छात्राओं को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के लिए संचालित पीएम पोषण योजना…