CM Dhami

सीएम धामी ने शीतलहर से बचाव के लिए 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

287 0

देहारादून। प्रदेश में गरीब एवं बेसहारा लोगों को शीतलहर के प्रकोप से बचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। सभी डीएम से कहा गया कि इस धनराशि का उपयोग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने, निशुल्क कंबल वितरण, रैनबसेरों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित जैसे कार्यों के लिए किया जाएगा।

इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने पिछले मंगलवार को देर सायं देहरादून शहर के कई क्षेत्रों का भ्रमण कर आईएसबीटी के समीप स्थित मलिन बस्ती में रह रहे लोगों का हालचाल जाना था।

इस दौरान उन्होंने लोगों को कंबल आदि वितरित किए। इस मौके पर सीएम (CM Dhami) ने सभी डीएम एवं नगर आयुक्तों को बेसहारा एवं बेघर लोगों को सर्दी से बचाव की कारगर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

विजयदिवस पर शहीद नायकों को किया गया याद, मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने तहसील एवं ब्लाक स्तर पर यह व्यवस्था बनाने को कहा था। इसके लिए सभी एसडीएम को जिम्मेदारी दिए जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिए थे।

अब सचिव आपदा प्रबंधन की ओर से राज्य आपदा मोचन निधि मद के रिस्पॉन्स और रिलीफ मद से एक करोड़ 35 लाख की धनराशि सभी जिलाधिकारियों को स्वीकृत की गई है। इसमें पौड़ी को 15 लाख और अन्य जिलों को 10-10 लाख की धनराशि दी गई है।

Related Post

superintending engineer arrested taking bribe

भ्रष्टाचार पर चला धामी सरकार का चाबुक, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता निलंबित

Posted by - May 13, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देश पर प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर गतिमान है, इसी…

दिल्ली हिंसा के आरोपी उमर खालिद की जमानत याचिका टली, अचानक छुट्टी पर गए जज

Posted by - August 18, 2021 0
दिल्ली हिंसा मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आरोपी व JNU के पूर्व छात्रनेता उमर खालिद की जमानत याचिका 23 अगस्त…

शरद पवार ने केंद्र और यूपी सरकार को घेरा, कहा- पहले कभी नहीं हुई लखीमपुर जैसी घटना

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और यूपी सरकार को घेरा है।…