CM Yogi

सीएम योगी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

397 0

वाराणसी। प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। काशी दौरे के दूसरे दिन सीएम आज स्वर्वेद महामंदिर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को भारत के पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel)की 74वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।

सीएम योगी (CM Yogi) ने देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि लौहपुरुष एक महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी थे और इसके साथ ही स्वतंत्र भारत में उनका योगदान नए भारत के शिल्पी के रूप में रहा है।

विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था, पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के 563 रियासतों को भारत गणराज्य का हिस्सा बनाया। आज का जो भारत है वह सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों का भारत है इसलिए पूरा देश भारत की अखंडता के शिल्पी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण करके उनके प्रति श्रद्धावनत होता है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के इन्ही मूल्यों और आदर्शों को ध्यान में रखकर काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री ने केवड़िया गुजरात में सरदार सरोवर के तट पर नर्मदा नदी में दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की है। आज वह एक तीर्थ बन गया है। सरदार पटेल के मूल्य और आदर्श हम सभी को एक नई प्रेरणा प्रदान करते हैं।

Related Post

Operation Kayakalp

सफल हो रहा सीएम योगी का ‘संकल्प’, प्रदेश का भविष्य संवार रहा ‘ऑपरेशन कायाकल्प’

Posted by - April 16, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण मूलभूत शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने का सीएम योगी का संकल्प ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ (Operation Kayakalp) के…
PM Modi

निवेशकों से पीएम मोदी की अपील- यूपी में करें निवेश, यह विकास के नए आयाम गढ़ रहा है: प्रधानमंत्री

Posted by - September 25, 2025 0
गौतमबुद्ध नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित…
Sultanpur Crime News

प्रधानी के चुनाव में वर्चस्व कायम करने की जंग में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा गांव, सात घायल

Posted by - April 21, 2021 0
सुल्तानपुर। लंबे समय से वर्चस्व कायम करने को लेकर चली आ रही रंजिश को लेकर बुधवार को सुल्तानपुर जिले के…