AK Sharma

Mau Accident: आज जिला अस्पताल पहुंचेंगे एके शर्मा, घायलों से करेंगे मुलाक़ात

393 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) शनिवार को अपराह्न दो बजे मऊ (Mau) जिले के अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ घायलों को मिल रहे इलाज की जमीनी हकीकत जानेंगे।

मंत्री (AK Sharma) घटनास्थल का स्थल निरीक्षण भी करेंगे तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के लिए दोषी लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जिला प्रशासन को देंगे, जिससे भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की संभावना न रहे। ए.के. शर्मा ने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में सरकार पीड़ित परिजनों के साथ है। पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। प्रदेश सरकार इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर बेहद संवेदनशील है।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने शुक्रवार को मऊ जनपद में अपरान्ह 3:00 बजे हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 05 महिलाओं और 02 बच्चों की आकस्मिक निधन पर तथा 23 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी पूर्ण संवेदना व सहानुभूति व्यक्त की है। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों, महिलाओं व बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन से संपर्क कर घटना की जानकारी ली तथा घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और उनकी हर सम्भव मदद करने के निर्देश भी दिए।

एके शर्मा ने मऊ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जनहानि पर जताया गहरा शोक

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि यह समय घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का है, और जिन पारिवारी जनो ने अपने सदस्यों को खो दिया है। उनके लिए यह एक ह्रदय बिदारक क्षण है। मैं उन्हें हृदय से नमन करता हूं। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस हृदय विदारक क्षण को सहने की शक्ति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। साथ ही मृतकों की आत्मा को शांति मिले परमात्मा से यही प्रार्थना है।

Related Post

BJP सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर तेज धमाका हुआ, राज्यपाल ने कानून व्यवस्था को लेकर जताई चिंता

Posted by - September 8, 2021 0
पश्चिम बंगाल में जारी राजनीतिक हिंसा चुनाव बीत जाने के बाद भी जारी है, भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास…
dharali disaster

धराली आपदा से फंसे 36 लोगों को वायु सेना के विमान से पहुंचाया गया जौलीग्रांट

Posted by - August 10, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के दिशा निर्देशन में उत्तरकाशी के धराली में आपदा (Dharali Disaster) के कारण फंसे…
CM Yogi

हमारी सत्ता तो राष्ट्र कल्याण, लोक कल्याण का साधन है : योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 1, 2024 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश स्तरीय…
CM Yogi

स्वच्छताकर्मियों के लिए सुनिश्चित करेंगे न्यूनतम मानदेय की गारंटी : मुख्यमंत्री

Posted by - January 28, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि स्वच्छताकर्मियों को न्यूनतम मानदेय की गारंटी हरहाल में मिलनी चाहिए।…