CM Dhami

भारत-नेपाल सीमा पर जौलजीवी मेले का सीएम धामी ने किया उद्घाटन

415 0

पिथौरागढ़/नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने मंगलवार को पिथौरागढ़ के ऐतिहासिक जौलजीवी मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जौलजीबी मेला भारत और नेपाल की साझा संस्कृति का प्रतीक है और यह दोनों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि नेपाल न केवल मित्र राष्ट्र है बल्कि उसके साथ हमारा पीढ़ी दर पीढ़ी का रिश्ता है। खासकर उत्तराखंड के साथ रोटी बेटी का संबंध है। हमारी एक संस्कृति है। एक जैसा रहन सहन और एक जैसी पूजा पद्धति है।

भारत विरोधी बयानों के बावजूद पुष्कर सिंह धामी ने सीमा से दिया नेपाल को  मैत्री का संदेश - dhami gave a message of friendship to nepal from the  border-mobile

उन्होंने (CM Dhami)  कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से भारत नेपाल की मित्रता प्रगाढ़ हुई है। दोनों देशों में आपसी सहयोग बढ़ा है और ऐतिहासिक साझेदारी को अटूट शक्ति के रूप में फिर से पुनर्स्थापित करने का काम हो रहा है।

कार्यक्रम को सांसद अजय टमटा और पूर्व मत्री विशन सिंह चुफाल ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने बच्चों को बाल दिवस पर बधाई दी और चॉकलेट भी भेंट की। साथ ही काली नदी पर राफ्टिंग का भी उद्घाटन किया।

भारत विरोधी बयानों के बावजूद पुष्कर सिंह धामी ने सीमा से दिया नेपाल को  मैत्री का संदेश - dhami gave a message of friendship to nepal from the  border-mobile

भारत नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर लगने वाले अंतरराष्ट्रीय मेले में स्थानीय उत्पादों की भरमार है। खासकर बुनकरों द्वारा निर्मित ऊनी उत्पाद जैसे दन, चुटका, पंखी, पसमीना शाल शामिल हैं। तिब्बत का चुरू कंबल यहां लोगों के बीच काफी चर्चित हो रहा है। भारी भीड़ के चलते व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ भारतीय संस्कृति, विरासत, अध्यात्म, आधुनिकता और सनातन परंपराओं का अद्वितीय संगम: एके शर्मा

Posted by - December 9, 2024 0
लखनऊ/अहमदाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 तक आयोजित होने वाले महाकुंभ (Maha Kumbh) को…
CM Dhami

सीएम धामी से बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कि भेंट, चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए जताया आभार

Posted by - July 9, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मुख्यमंत्री आवास पर बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। समिति…