AK Sharma

मऊ के तमसा नदी का तट बनेगा सुन्दरता एवं पर्यटन का केन्द्र

414 0

मऊ/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज मऊ जनपद के तमसा नदी (Tamsa River) तट पर पहुँचकर मऊ महादेवा मंदिर का दर्शन किया और वहां के गयाघाट तथा उसके सामने के ढेकुलिया एवं मड़ैया घाट के सौन्दर्यीकरण के लिए निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर कार्यों की शुरूआत की। इन कार्यों से तमसा नदी के दोनों किनारों पर 20 करोड़ रुपये की लागत से रमणीक रिवर फ्रंट एवं पक्के घाटों का निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रयास किया जायेगा कि यह स्थान पूरे पूर्वांचल के लिए रमणीकता और पर्यटन का हब बने।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि तमसा नदी (Tamsa River) के इन घाटों की गंदगी को साफ कर और अव्यवस्था को दूर कर पक्के घाटों का निर्माण कराया जायेगा और दोनों किनारों पर रिवर फ्रंट बनाया जायेगा। यहाँ पर आने वाले पर्यटकों के लिए बैठने के स्थान सहित आवश्यक सुविधाओं, आकर्षक व्यवस्थाओं के साथ कैफेटेरिया भी बनेंगे।

AK Sharma

स्नानार्थियों के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय आदि का निर्माण किया जायेगा। इस स्थान को आकर्षक बनाने के लिए पर्याप्त लाइटिंग करायी जायेगी। नदी में आने वाली गंदगी को रोक कर पानी को साफ-स्वच्छ रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि इस स्थान के जीर्णोद्धार एवं सुन्दरीकरण की बहुत दिनों से मेरी मंशा थी जो कि आज भगवान महादेव की कृपा से पूरी हो रही है। इस कार्य को कई बड़ी संस्थाएं मिलकर पूरा करेंगी।

देश की आधी आबादी का सम्मान के साथ होगा विकास: एके शर्मा

एके शर्मा (AK Sharma)  ने बताया कि तमसा नदी के रिवर फ्रंट और घाटों के साथ यहाँ स्थापित महादेवा मंदिर का भी जीर्णोद्धार कराया जायेगा। मंदिर कमेटी ने भी इसके लिए अनुरोध किया है। आगे यहाँ पर भोलेनाथ की भव्य मूर्ति भी लगाई जायेगी।

Image

इस क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने मांग की है कि आने वाले छठ पर्व को इसी नवीन घाट पर मनाया जाय, जिसके लिए व्यवस्था बनाने के हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता, मंदिर के संस्थापक मुकेश चौहान उपस्थित थे।

Related Post

अब्दुल्ला आजम खान

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ा झटका, SC का हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे से इनकार

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से…
CM Yogi

डेयरी सेक्टर की बेहतरी के लिए पशुचारा और नस्ल सुधार दोनों महत्वपूर्ण: सीएम योगी

Posted by - November 6, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के डेयरी सेक्टर को बड़ा औद्योगिक स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के प्रयासों को बड़ी…