CM Yogi

जनता दर्शन में योगी बोले, जनसमस्याओं का निस्तारण हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता

453 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को यहां कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के हर हाल में सुनवाई व निस्तारण के निर्देश दिए।

रविवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने आमजन से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 100 से अधिक फरियादियों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने हर किसी को आश्वस्त किया कि सबकी समस्या का निस्तारण कराना उनकी प्रतिबद्धता है।

लोगों के प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने आमजन को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए। किसी की जमीन पर कब्जा करने वाले, कमजोरों को परेशान करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भी भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।

Related Post

Viksit Uttar Pradesh

शिक्षा, कौशल विकास और एआई पर जनता दे रही सुझाव, अबतक करीब डेढ़ लाख फीडबैक दर्ज

Posted by - September 14, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा संचालित ‘समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ (Samarth UP-Viksit UP) अभियान निरंतर जनभागीदारी और…
cm yogi

तमंचावादी मानसिकता से उबर नहीं पा रही सपा, जनता स्वीकार नहीं करेगी : सीएम योगी

Posted by - January 19, 2022 0
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समाजवादी पार्टी द्वारा अपराधियों को टिकट देने  पर एक…