CM Dhami

सीएम धामी के निर्देश पर चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की चयन प्रक्रिया स्थगित

330 0

देहारादून। उत्तराखंड में भर्तियों में धांधलियों को लेकर मुख्यमंत्री (CM Dhami) लगातार सख्त रुख अपना रहे हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के द्वारा किए गए चयन और की जा रही चयन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। अभाविप ने त्वरित कार्रवाई पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।

पिछले दिनों जिन भी भर्तियों में धांधली की शिकायत मुख्यमंत्री को मिली है, उन पर तत्काल कार्रवाई की गई। गलत गतिविधियों में संलिप्त तमाम लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है। राज्य में इसी कड़ी में कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।
मुख्यमंत्री (CM Dhami) से आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने भेंट कर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से की जा रही आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सा की भर्ती में धांधली का संदेह जताया। साथ ही चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की प्रक्रिया की गहनता से जांच करने की मांग मुख्यमंत्री से की।

मेरिट को आधार बनाते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ नोटरी अधिवक्ताओं की करें नियुक्ति: सीएम योगी

इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से गये चयन और की जा रही चयन प्रक्रिया को तत्काल स्थगित करते हुए इस पूरी प्रक्रिया की गहनता से जांच के निर्देश दिए हैं।

प्रतिनिधिमण्डल में प्रान्त कोषाध्यक्ष रमाकान्त श्रीवास्तव। प्रान्त सह संगठन मंत्री अंकित सुन्दरियाल, प्रदेश सहमंत्री ऋषभ रावत,विभाग प्रमुख कौशल कुमार, विभाग संगठन मंत्री नागेन्द्र शामिल थे।

Related Post

Anand Bardhan

निरंजनपुर मंडी होगी शिफ्ट, मुख्य सचिव ने दिए नयी जगह तलाशने के निर्देश

Posted by - December 20, 2025 0
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने सचिवालय में देहरादून मोबिलिटी प्लान के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक…

फोर्ब्स की अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी तीन पायदान नीचे फिसले

Posted by - November 3, 2020 0
व्यापार डेस्क.   प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स (Forbes) द्वारा प्रकाशित Real-Time Billionaires की अमीर लोगों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL)…
Ashutosh Tandon

आशुतोष टंडन बोले- स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में लखनऊ को देश का नंबर-1 शहर बनाएंगे

Posted by - October 14, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ नगर निगम में शत-प्रतिशत भवनों से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण हो। इसके लिए बुधवार को नगर विकास, नगरीय रोजगार…
Dhami's bulldozer ran on illegal tombs

अवैध मजारों को तोड़ने में धामी का बुलडोजर व्यस्त, कुछ क्षेत्रों में विरोध हुआ

Posted by - May 15, 2023 0
देहारादून। राज्य में लैंड जिहाद (Land Jihad) के खिलाफ धामी सरकार (Dhami Government) का बुलडोजर (Bulldozer) सरकारी और वन विभाग…