CM Yogi

कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी

380 0

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है।

दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम योगी से करीब 400 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सामने कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत से समृद्ध हुआ व्यापार: सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए, हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए।

Related Post

राजस्थान विधानसभा में संकल्प पारित

सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ राजस्थान विधानसभा में संकल्प पारित

Posted by - January 25, 2020 0
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शनिवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के…
NCP

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बीच आज शरद पवार से मिलेंगे राकांपा विधायक

Posted by - June 23, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में गहराते सियासी संकट के बीच आज सुबह 11 बजे एनसीपी विधायकों की बैठक होगी। उधर पूर्व…
Alopshankari Mandir

महाकुंभ में विश्व को चौंकाने जा रहा देश का इकलौता बिना मूर्ति वाला शक्तिपीठ

Posted by - October 25, 2024 0
प्रयागराज: प्रयागराज का आदिकालीन अलोपशंकरी का सिद्धपीठ (Alopshankari Mandir) श्रद्धा एवं आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा है। इस महाकुंभ में…