CM Yogi expressed grief

योगी ने एटा और बहराइच सड़क हादसे में हुई जनहानि पर जताया दुख

475 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को जनपद बहराइच और एटा में हुए सड़क हादसों में जान गंवाने वाले नागरिकों के प्रति गहरा दुःख प्रकट किया है।

उन्होंने (CM Yogi) दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

उल्लेखनीय है कि एटा जिले में गुरुवार की सुबह पिलुआ थाना क्षेत्रांतर्गत हाईवे पर एक बेकाबू कार ने मोटर साइकिल और मोपेड सवार लोगों को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई। मरने वालों एक ही परिवार के सदस्य और हाथरस जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

सीएम योगी ने यूपी में लव जेहाद व धर्मांतरण पर लगाया अंकुश

वहीं बहराइच के जरवलरोड थाना क्षेत्र स्थित लखनऊ बहराइच मार्ग मुस्तफाबाद चुरई पुरवा गांव के पास गुरुवार दोपहर कार मोटर साइकिल में टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो शिक्षक सहित चार लोगों की मौत हो गई। पांच लोगों की हालत गंभीर है।

Related Post

3D Metaverse

अब 3डी मेटावर्स पर भी दिखेंगी लखनऊ-प्रयागराज की गलियां, प्रदेश के 100 स्थलों का ऑडियो टूर भी होगा संभव

Posted by - September 21, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को पर्यटन के लिहाज से देश के ‘मोस्ट फेवर्ड डेस्टिनेशन’ के तौर पर प्रोजेक्ट कर रही योगी…
CM Yogi

डबल इंजन सरकार 25 करोड़ जनता को परिवार मानकर योजनाओं का लाभ पहुंचा रही: सीएम

Posted by - March 16, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी 2.0 के अंतर्गत 90,000 लाभार्थियों के…
AK Sharma

ए.के. शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

Posted by - May 7, 2026 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma ) ने आज अपने लखनऊ स्थित आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित…
cm yogi

मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री योगी ने की पीएम गतिशक्ति के क्रियान्वयन की समीक्षा

Posted by - July 27, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को लोकभवन में मंत्रिपरिषद के सदस्यों की उपस्थिति में पीएम गति शक्ति योजना…
dairy

मिल्क प्रोक्योरमेंट से आत्मनिर्भर बनीं प्रदेश की साढ़े तीन लाख महिलाएं

Posted by - March 21, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी सरकार (Yogi Government) में उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं तरक्की की नई इबारत लिख रहीं हैं। प्रदेश…