Historical

उप्र के 18 प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल संरक्षित घोषित

471 0

लखनऊ। राज्य सरकार ने प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्मारकों तथा पुरातात्विक महत्व (Historical Sites) के स्थानों एवं अवशेषों को एन्शिएन्ट मानूमेन्ट्स प्रिजर्वेशन एक्ट-1904 की धारा-3 के अधीन संरक्षित घोषित किये जाने की अधिसूचना जारी की गई है।

यह 18 प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल (Historical Sites)  प्रदेश के 06 जनपदों में स्थित हैं। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि निदेशक, उ.प्र.राज्य पुरातत्व विभाग ने इन स्थलों को संरक्षित घोषित किये जाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जयवीर सिंह ने बताया कि जनपद झांसी में स्थित शिवालय, प्राचीन कोल्हू कुश मड़िया, चम्पतराय का महल, उत्तर मध्य कालीन किला बंजारो का मंदिर, बेर, पिसनारी दायी मड, पठामढ़ी, टहरौली का किला, दिगारागढ़ी तथा राम जानकी मंदिर को संरक्षित घोषित किया गया है।

7 दिनों में 75000 शौचालयों का होगा कायाकल्प

इसी प्रकार संतकबीरनगर जनपद के कोट टीला, प्रयागराज में स्थित रानी का तालाब, इष्टिका निर्मित प्राचीन विष्णु मंदिर, गंगोला शिवाला, जनपद महोबा में स्थित शिव तांडव, खंकरा मठ, जनपद फर्रूखाबाद में स्थित प्राचीन शिवमंदिर तथा इटावा में स्थित शिव मंदिर (टिक्सी टेम्पिल) को संरक्षित घोषित किये जाने की अधिसूचना जारी की गई है।

Related Post

CM Yogi

तड़के 4 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, स्नान पर्व पर पल पल का लिया अपडेट

Posted by - February 12, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने माघ पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व के अवसर पर प्रयागराज में व्यवस्थाओं…
Supreame Court

कोरोना संकट पर SC सख्त, केंद्र को भेजा नोटिस, पूछा- क्या है कोविड पर नेशनल प्लान?

Posted by - April 22, 2021 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार (Modi Government) को नोटिस भेजा है। कोर्ट…
Baba Vishwanath

2023 के पहले पखवारे में 26 लाख भक्तों ने टेका बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था

Posted by - January 18, 2023 0
वाराणसी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने काशी की पुरातनता को ध्यान में रखते हुए इस प्राचीन नगरी…
Yogi

राजस्व विभाग में पारदर्शिता बढ़ाएगी योगी सरकार की इंटीग्रेटेड प्रणाली

Posted by - May 11, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और राजस्व विभाग के कामकाज में…