Governor Gurmeet

सरकार के साथ हर उत्तराखंडी मेहनत के साथ अच्छा कार्य कर रहा है: राज्यपाल

424 0

भराड़ीसैंण। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में बजट सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण का वेल में आकर विरोध करते हुए ”गो बैक के नारे लगाए गए। राज्यपाल (Governor) ने कहा कि प्रधानमंत्री के विश्वास के तहत उत्तराखंड को नम्बर वन बनाने के संकल्प साथ राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है। इसके बाद विधानसभा सत्र अगले दिन (मंगलवार) सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सोमवार सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान विपक्षी विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण का जमकर विरोध किया। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक प्रदेश की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर घेरा। राज्यपाल (Governor) के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही तीन बजे शुरू हुई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने राज्यपाल के अभिभाषण को वाचन किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही अगले दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) (Governor) ने अभिभाषण के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड के पंचम विधानसभा के पहला सत्र के दिन राज्यपाल के रूप अभिभाषण को पढ़ना मेरे लिए सौभाग्य का दिन है। गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आने से एक अलग खुशी हुई है। जिस विशाल रूप और भव्यता से विधानसभा की भवन बनाया गया है, यहां देखने के बाद उत्तराखंडियत होने का गर्व महसूस होता है।

राज्यपाल (Governor) ने कहा कि हमारी सरकार राष्ट्र, प्रदेश और जनहित में क्या कर सकती है। हर विभाग अपने योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड छोटा प्रदेश होने के बावजूद देशभर में अपना स्टैंडर्स दिखा रहा है। भारत को विश्वगुरु और उत्तराखंड को नम्बर वन बनने से कोई नहीं रोक सकता। सरकार के साथ हर उत्तराखंडी मेहनत के साथ अच्छा कार्य कर रहा है।

राजनीति प्रेरित हड़ताल से अलग रहें विद्युतकर्मी: एके शर्मा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण सरकार के विकास का मजबूत संकल्प है। अभिभाषण में उत्तराखंड के विकास की ठोस झलक दिखाई देती है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष के विरोध पर कहा कि यह सही परंपरा नहीं है। अभिभाषण राज्य का अभिभाषण होता है और विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। वह बेवजह मुद्दों को तूल दे रहा है।

14 मार्च (मंगलवार) को अध्यादेश को पटल पर रखा जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की प्रस्तुति और विधायी कार्य होंगे।

Related Post

शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठे

शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठे

Posted by - March 6, 2021 0
चिनहट के मटियारी चौकी इलाके में रहने वाले एक दंपत्ति के खाते से शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद शुक्रवार को पीड़ित ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। स्थानीय पुलिस का दावा है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय के मुताबिक, पीड़ित तहसीलदार सिंह पत्नी राधा सिंह के साथ स्थानीय थाना इलाके के मटियारी चौकी क्षेत्र के गहमर कुंज में रहते हैं। बीकेटी बाजार में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका उन्होंने बताया कि चिनहट इलाके में एसबीआई बैंक शाखा में उनका जॉइंट अकाउंट है। गत 21 दिसंबर से 23 नवंबर के बीच उनके खाते से करीब 96 हजार रुपए निकल गए। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें जालसाजों ने बैंक कर्मी बनकर फोन कर जरूरी जानकारी हासिल कर ली थी। इसके बाद से उनके अकाउंट से पैसे निकलते रहे। बैंक पहुंचे तो उन्हें जालसाजी का पता चला। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी है। साथ ही बैंक अकाउंट ब्लॉक करवाया है। प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

PM के कार्यों को हमेशा मास्टर स्ट्रोक बताने वाले की हो गई छुट्टी- राउत ने रविशंकर प्रसाद पर कसा तंज

Posted by - July 9, 2021 0
बुधवार को हुए मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई दिग्गज नेताओं की छुट्टी कर दी गई है, एक नाम रविशंकर…