cm yogi

भक्ति, सत्य व न्याय के मार्ग का अनुसरण करने वाले की सदैव जीत: सीएम योगी

379 0

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर समेत प्रदेशवासियों को सामाजिक समता, उल्लास और उमंग के पर्व होली (Holi) की बधाई देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के पर्व हजारों वर्षों से धर्म, सत्य व न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। किसी का शोषण न हो, सबके साथ न्याय हो, इसी को हमारी ऋषि परम्परा में रामराज्य कहा गया है। हमें याद रखना चाहिए कि भक्ति, सत्य और न्याय के मार्ग का अनुसरण करने वाले की सदैव जीत होती है। होलिका दहन का भी यही संदेश है।

सीएम योगी (CM Yogi) सोमवार शाम पाण्डेयहाता में होलिका दहन (Holika Dahan) उत्सव समिति की ओर से आयोजित होलिका दहन शोभायात्रा के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने होलिका और भक्त प्रह्लाद के पौराणिक आख्यान से संदेश देते कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक पर्व है। हमें होलिका दहन को बुराई, दुराग्रह, वैरभाव तिलांजलि देने का माध्यम बनाना चाहिए।

विरासत का संरक्षण सबका दायित्व

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि विरासत के संरक्षण का दायित्व सबका है। पर्व पर परम्पराओं की पवित्रता बनाए रखें। उत्साह व उमंग पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए लेकिन यह भी ध्यान देना होगा कि दुष्प्रवृत्तियां भी न घुसने पाएं। परम्पराओं, विरासत का संरक्षण करते हुए हमें पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रखना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहीं भी कोई जन-धन की हानि न होने पाए। किसी का नुकसान हुआ तो यह अन्याय व अधर्म होगा। हमें अन्याय और अधर्म से बचना होगा।

बिना सहमति न डालें किसी पर रंग, सौहार्द से मनाएं होली

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने लोगों से अपील की कि हजारों वर्षों की सनातन परंपरा का अनुकरण कर सौहार्द से रंगभरी होली मनाएं। सौहार्द से पर्व का उत्साह व उमंग कई गुना बढ़ जाता है। बिना सहमति किसी पर जबरन रंग न डालें। मिलावटी रंग व पेंट का इस्तेमाल न करें। बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों व धर्मस्थल पर रंग न फेकें।

जी-20 का नेतृत्व देशवासियों के लिए गौरव

सीएम योगी (CM Yogi) ने आजादी के अमृत वर्ष में देश की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज अपना देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के बीस सबसे बड़े देशों के समूह जी-20 की अगुवाई कर रहा है। यह समूचे भारतवासियों के लिए गौरव का विषय है। वैश्विक मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है।

उतारी भक्त प्रहलाद की आरती, खेली फूलों की होली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने संबोधन के उपरांत होलिका दहन शोभायात्रा के लिए सजाए गए रथ पर अवस्थित भक्त प्रहलाद की आरती उतारी। उनके चित्र पर फूल बरसाने के बाद बड़े ही उमंग से उपस्थित जनसमूह पर पुष्प वर्षा करते हुए फूलों से होली खेली। शोभायात्रा को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल ने एक होली गीत सुनाया।

Related Post

अंत में जो एक वैक्सीन बचे वो हमें लगा दें’- जन्मदिन के अवसर पर अखिलेश का भाजपा पर निशाना

Posted by - July 1, 2021 0
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का आज 48वा जन्मदिन है, इस बीच उन्होंने सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील…
Owaisi

उदयपुर घटना पर बोले ओवैसी- पुलिस चौकस रहती तो ये कत्ल नहीं होता

Posted by - June 29, 2022 0
नई दिल्ली: राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को हुए एक दर्जी की नृशंस हत्या पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी…
Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं के लिए सज-संवर गए कालिंदी और गंगा के घाट

Posted by - December 9, 2024 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) के पूर्व कुम्भ नगरी प्रयागराज के घाट अपने भव्य स्वरूप में नजर आएंगे। योगी सरकार…
CM Yogi did an aerial survey of the flood in Ghazipur

बाढ़ प्रभावितों को समय पर उपलब्ध कराया जाए भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवा : योगी आदित्यनाथ

Posted by - August 30, 2025 0
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को वाराणसी प्रवास के बाद गाजीपुर जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का…