CM Dhami

सीएम धामी करेंगे चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

463 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) चारधाम यात्रा (Chaardham Yatra) की तैयारियों की 21 फरवरी को समीक्षा करेंगे। बैठक में पर्यटन समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की ओर से तैयारियों का प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा।

बदरीनाथ, केदारनाथ धाम की कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पहली बैठक लेंगे। जिसमें यात्रा को सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना है।

इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार तैयारियों में जुटी है। सरकार को उम्मीद है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। बदरीनाथ के 27 अप्रैल और केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। हालांकि मंदिर समितियों की ओर से कपाट खुलने का समय और तिथि घोषित की जाएगी।

Related Post

Cow

हनुमानगढ़ में बेजुबान पर क्रूरता, गाय के मुंह में डाला विस्फोटक, फटते ही…

Posted by - May 2, 2022 0
हनुमानगढ़: केरल (Kerala) की घटना तो आपको याद होगी जब गर्भवती हथिनी (Pregnant elephant) को विस्फोटक खिलाकर उसकी दर्दनाक हत्या…
CM Dhami

सीएम धामी ने सिमड़ी गांव पहुंच ली घटना की जानकारी, आर्थिक मदद का किया ऐलान

Posted by - October 5, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तरकाशी में आए भूस्खलन से जान गवाने वाले पर्वतारोहियों और पौड़ी जिले…
CM Sai

पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Posted by - April 4, 2024 0
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने बीती रात मुख्यमंत्री निवास में…
President Murmu and PM Modi congratulated Uttarakhand Foundation Day

राष्ट्रपति मुर्मु एवं प्रधानमंत्री मोदी ने दी उत्तराखंड स्थापना दिवस की बधाई

Posted by - November 9, 2025 0
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस…