CM Yogi

छद्म समाजवाद ने भारत के औद्योगीकरण को नुकसान पहुंचाया: सीएम योगी

406 0

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 (UP GIS-2023) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी मौजूद रहे।

GIS को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जब हमने इसकी शुरुआत की तो सबसे पहले यूपी के 21 शहरों में रोड शो का आयोजन किया गया। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। दुनिया भर के देशों से निवेश का प्रस्ताव आया। यूपी में एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश और दुनिया का भरोसा ही है कि आज यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में प्रदेश के अंदर 32 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। सीएम योगी ने कहा कि छद्म समाजवाद ने भारत के औद्योगीकरण को नुकसान पहुंचाया है। आज देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा होने के कारण ही नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आकार ले रहा है।

हमने 5 वर्ष में अपने निर्यात को भी दोगुना किया है। आज प्रदेश बेहतरीन कानून-व्यवस्था के लिए जाना जा रहा है। प्रदेश में निवेशकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सिंगल विंडो पोर्टल निवेश मित्र 33 विभागों की 406 सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। इन्वेस्टर्स रिलेशनशिप मैनेजमेंट पोर्टल निवेशार्थी निवेशकों के जिज्ञासाओं के समाधान के साथ हर निवेशक के साथ उद्यमी मित्र की तैनाती करने का काम किया है।

Related Post

मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं

अमित शाह बोले-महाराष्ट्र में अगर किसी के पास नंबर है तो वह राजभवन जाए

Posted by - November 13, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सियासी हालात पर भाजपा अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।…
Council schools

6 परिषदीय स्कूलों को अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिभाओं की नर्सरी बनाएगी योगी सरकार

Posted by - May 2, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए सुनहरा दौर शुरू हो चुका है। योगी आदित्यनाथ की सरकार अब प्रदेश…

जब तक कोरोना खत्म नहीं हो जाता तब तक अन्न ग्रहण नहीं करूंगा- योगी के मंत्री ने खाई कसम

Posted by - July 22, 2021 0
योगी सरकार में नगर विकास राज्यमंत्री ने ऐलान किया है कि जब तक देश में कोरोना महामारी खत्म नहीं होती…
Atal Residential Schools

सीएम योगी का निर्देश- अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य को करें तेज

Posted by - February 27, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के निराश्रित, आर्थिक रूप से कमजोर और श्रमिकों के बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए योगी…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

Posted by - April 26, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को 17 फॉर्मा कंपनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एलओसी) प्रदान किया।…