SS Sandhu

पर्यटक स्थलों को ध्यान में रखकर बनाए हेलीपैड्स: एसएस संधू

382 0

देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने प्रदेश के पर्यटक स्थलों को भी ध्यान में रखते हुए नए हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स बनाए जाने के निर्देश दिए।

बुधवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू (SS Sandhu) ने हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स का निर्माण कार्य पूर्ण होने की उत्तरोत्तर तिथियां निर्धारित की जाए।

मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने कहा कि हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स के लिए भूमि चिन्हीकरण एवं डीपीआर तैयार करने के काम शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएं। हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स आदि के लिए लैंड ट्रांसफर में अटके मामलों को प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर निस्तारित किया जाए।

उन्होंने कहा कि काणाताल (धनौल्टी) और मुक्तेश्वर में हेलीपैड की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरदराज के अनछुए क्षेत्रों में भी पर्यटन स्थलों की तलाश लगातार जारी रखते हुए उन्हें विकसित कर पर्यटकों की पहुंच आसान बनाने के लिए हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स तैयार किए जाएं। साथ ही, सभी हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

विद्युत विभाग अगले 15 साल को ध्यान में रखकर बनाएं योजनाएं: मुख्य सचिव

बैठक में बताया गया कि प्रदेशभर में विभिन्न हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स पर कार्य विभिन्न स्तरों पर गतिमान है। जिलाधिकारियों द्वारा कुछ नए हेलीपैड्स के प्रस्ताव भी भेजे गए हैं,जिनके सर्वे और फिजीबिलिटी सर्वे आदि के कार्य पूर्ण हो चुके हैं, और डीपीआर तैयार की जा रही है।

इस मौके पर सचिव दिलीप जावलकर सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

एक केंद्रीय मंत्री और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के बीच बंगले को लेकर किचकिच, सरकार ने दी सफाई

Posted by - August 14, 2021 0
नई दिल्ली के लुटियन्स जोन्स में बने 27 सफदरजंग रोड के सरकारी बंगले पर एक केंद्रीय मंत्री और एक पूर्व…
CM Dhami

सीएम धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, तत्काल राहत पहुंचाने के दिए निर्देश

Posted by - August 11, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ कोटद्वार में आपदाग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावितों को तत्काल…
CM Dhami

सीएम धामी से देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने की शिष्टाचार भेंट

Posted by - December 20, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट…