UPSIDA

सीएम योगी के निर्देश पर यूपीसीडा 15 जनवरी से 2 फरवरी के मध्य 8 मंडल मुख्यालयों में करेगा रोड शो

448 0

लखनऊ/कानपुर। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के आकार को एक ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने के सीएम योगी (CM Yogi) के संकल्प को पूरा करने के लिए विभागों के प्रयास तेज हो गए हैं। लखनऊ में 10 से 12 फरवरी के मध्य प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के दृष्टिगत निवेश के इच्छुक उद्यमियों, कारोबारियों और औद्योगिक समूहों से एमओयू साइन करने के लिए अब मंडल मुख्यालयों पर रोड शो का आयोजन किया जाएगा। रोड शो का आयोजन उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) द्वारा किया जाएगा। प्राधिकरण ने एक लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद सीएम योगी के निर्देश पर मंडल मुख्यालयों पर रोड शो के आयोजन का निर्णय लिया है। प्रत्येक रोड शो के मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी होंगे।

85 हजार करोड़ के एमओयू कर चुका UPSIDA

उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) को एक लाख करोड़ रुपए के निवेश का संशोधित लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य की पूर्ति पहले ही की जा चुकी है। तमाम बड़े औद्योगिक समूहों ने निवेश के लिए प्राधिकरण प्रबंधन से एमओयू साइन कर लिया है। यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी का कहना है कि यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्रों में 15 हजार एकड़ से अधिक का लैंड बैंक हैं। हम अब तक विभिन्न संस्थानों से 85 हजार करोड़ रुपए के निवेश से जुड़े एमओयू कर चुके हैं। हमारे पास एक लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश का प्रस्ताव आ चुका है।

GIS के लिए बुधवार को लखनऊ में होगा भव्य रोड शो

यहां आयोजित किए जाएंगे रोड शो

15 जनवरी: प्रयागजराज मंडल

16 जनवरी: वाराणसी मंडल

19 जनवरी: आगरा मंडल

20 जनवरी: मेरठ मंडल

22 जनवरी: कानपुर मंडल

23 जनवरी: अयोध्या मंडल

24 जनवरी: बरेली मंडल

02 फरवरी: झांसी मंडल

Related Post

CM Yogi

प्रदेश में 1,100 अन्नपूर्णा भवनों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण

Posted by - March 2, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सरकारी कार्यों में अधिकाधिक टेक्नोलॉजी के उपयोग से आम जनमानस की…
Yogi Cabinet

योगी कैबिनेट में 44 प्रस्ताव हुए पास, तीन बड़े शहरों के सीमा विस्तार को मंजूरी

Posted by - June 25, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट (Cabinet) की बैठक हुई। बैठक में…
UPITS

अब हैदराबाद में दिखेगी उत्तर प्रदेश की वैश्विक कारोबारी शक्ति की झलक

Posted by - July 10, 2025 0
लखनऊ/हैदराबाद। नई दिल्ली के बाद अब हैदराबाद में उत्तर प्रदेश की वैश्विक कारोबारी ताकत की झलक देखने को मिलेगी। यूपी…

ओबीसी विधेयक के मंजूरी मिलने के साथ राज्यो को मिली सूची बनाने की शक्ति

Posted by - August 11, 2021 0
राज्यसभा में संविधान (127वां संशोधन) विधेयक 2021 बुधवार को पारित हो गया। यह विधेयक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की…
Hand grenade

अयोध्या में फलों की तरह बिखरे हुए मिले हैंड ग्रेनेड, मचा हड़कंप

Posted by - June 27, 2022 0
अयोध्या: भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या (Ayodhya) में डोगरा कंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के निर्मली कुंड चौराहे के नजदीक एक…