Maha Kumbh

महाकुम्भ के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज के चारों तरफ बना सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह

323 0

महाकुम्भ नगर। आगामी महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप जनपद प्रयागराज (Prayagraj) को जोड़ने वाले 07 प्रमुख मार्गों तथा उन मार्गों में पड़ने वाले जनपद एवं सीमावर्ती जनपदों को मिलाकर प्रयागराज के चारों तरफ अभेद्य सुरक्षा का एक चक्रव्यूह बनाया गया है।

सीएम योगी के निर्देशों के अनुपालन में प्रयागराज को जोड़ने वाले सभी 07 सड़क मार्गों तथा उन मार्गों पर पड़ने वाले 08 जनपदों में आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग किए जाने के लिए कुल 102 मोर्चे बनाए गए हैं, जिनमे कुल 1026 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

महाकुम्भ में दिखेगी ‘स्वच्छ सुजल गांव’ की तस्वीर

इनमें 71 निरीक्षक, 234 उपनिरीक्षक, 645 आरक्षी/मुख्य आरक्षी एवं 76 महिला आरक्षी शामिल हैं। साथ ही 113 होमगार्ड/पीआरडी के जवान तथा 03 सेक्शन पीएसी को भी तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त कुल 05 वज्र वाहन, 10 ड्रोन एवं 04 एंटी सबोटाज टीम द्वारा 24 घंटे इन मार्गों की निगरानी की जा रही है।

Related Post

Butler Palace

बटलर पैलेस को ‘बुक कैफे’ बनाने की प्रक्रिया शुरू, सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर विकसित करेगी योगी सरकार

Posted by - March 18, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक इमारतों का संरक्षण कर उसे सांस्कृतिक व ऐतिहासिक केन्द्र के रूप में पुनर्स्थापित कर रही…
CM Yogi

पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है, इंतजार करिए: सीएम योगी

Posted by - April 11, 2026 0
लखीमपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को भूमिधरी अधिकार पत्र वितरित…
AK Sharma

आने वाले त्योहार से पहले गंदगी शब्द को ही उप्र से दूर करना: एके शर्मा

Posted by - September 7, 2022 0
लखनऊ। नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रदेश की नगर पालिका परिषदों एव नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की…