जौनपुर रैली

Lok sabha Election 2019 : जौनपुर में बीजेपी अध्यअक्ष और केशव मौर्य की चुनावी रैली आज

941 0

जौनपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार यानी आज को मड़ियाहूं के टीडी कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के मड़ियाहूं कस्बा स्थित रामलीला मैदान में 2.40 बजे आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गए हैं।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: नेता से लेकर अभिनेता तक चौथे चरण में डाल रहे हैं वोट 

वहीं केशव मौर्य जौनपुर लोकसभा में सदर विधानसभा के खानपुर गांव में दोपहर 12.10 बजे चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद वह 1.10 बजे भदोही में राजनीतिक गतिविधियों के लिए रवाना हो जाएंगे। सोमवार का दिन जौनपुर जिले के लिए सियासी गतिविधियों वाला साबित होने वाला है।

ये भी पढ़ें :-चुनाव खर्च के लिए क्या बीजेपी नेताओं की पत्नियां बेच रही हैं गहने – कमलनाथ 

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा में तीन अपर पुलिस अधीक्षक, सात क्षेत्राधिकारी, 16 प्रभारी निरीक्षक, 60 दरोगा, 238 सिपाही, दो प्लाटून पीएसी, और एलआईयू के कर्मचारी तैनात रहेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा चार मई को टीडी कॉलेज के मैदान में होगी।वहीँ एसपी ग्रामीण संजय राय ने सभास्थल के निरीक्षण के बाद सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभास्थल पर कोई भी व्यक्ति काला गमछा और रुमाल लेकर या काला कुर्ता पहनकर न पहुंचने पाए।

Related Post

बैड बॉयज फॉर लाइफ

हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ की इसी माह रिलीज होगी ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’

Posted by - January 17, 2020 0
मुंबई। हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ और मार्टिन लारेंस की मशहूर फिल्म श्रृंखला ‘बैड बॉयज’ की बहुप्रतीक्षित तीसरी फिल्म ‘बैड बॉयज…
AK Sharma

पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें विद्युतकर्मी: एके शर्मा

Posted by - September 23, 2023 0
लखनऊ। ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  की चेतावनी लगता है कुछ विद्युतकर्मियों ने सुनी नहीं थी, तो खामियाजा तो भुगतना ही…
CM Yogi

आज शाम 7 बजे गोमती तट पर पहुंचेंगे सीएम योगी, उत्तराखंड महोत्सव की बढ़ेगी रौनक

Posted by - November 16, 2025 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गोमती तट के किनारे चल रहा 10वां उत्तराखंड महोत्सव (Uttarakhand Mahotsav) उत्तराखंड की वास्तविक संस्कृति, रंगों…
Pushkar

राज्यपाल ने धामी सहित 8 मंत्रियो को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Posted by - March 23, 2022 0
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की उपस्थिति में बुधवार को परेड ग्राउण्ड देहरादून (Dehradun) में आयोजित कार्यक्रम…