CM Yogi

लखनऊ का सौभाग्य कि अटल जी ने प्रतिनिधित्व किया: सीएम योगी

401 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि लखनऊ का सौभाग्य है कि अटल जी (Atal Bihari Vajpayee) ने यहां का प्रतिनिधित्व किया था। अटल जी जिस भी पद पर रहे हों, सर्वदा मूल्यों की राजनीति की। अटल जी ने कहा था मूल्यविहीन राजनीति मौत का फंदा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कवि सम्मेलन में शिरकत की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी की लोकप्रियता सब में थी। उन्होंने देश के सामने विकास की नई सोच रखी थी, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना अटल जी की देन थी।

CM Yogi

अटल जी के संकल्पों को किया जा रहा पूरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस संकल्प को अटल जी ने लिया था, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज उसे पूरा किया जा रहा है। कोरोना काल में देश और दुनिया इसे देख रहा है। हर गरीब को शासन की योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। एक करोड़ वृद्धजन-दिव्यांग परिवारों को पेंशन दी जा रही है।

CM Yogi

सरकार संवेदनशील होती है तो बिना भेदभाव के कार्य होता है

योगी ने कहा कि जब संवेदनशील सरकार बनती है तो कार्य बिना भेदभाव होता है। आज आत्मगौरव की अनुभूति होती है,जब गुलामी के चिन्हों की समाप्ति और विरासत का सम्मान हो रहा है। विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य हो रहे हैं। अभी उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम और मंत्रीगण विदेश गए थे। दुनिया में भारत की छवि बदलने का परिणाम है कि एक यात्रा में सवा सात लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव ले आये।

अब भारत दे रहा चीन को जवाब

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ का प्रतिनिधित्व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी कर रहे हैं। आज भारत चीन को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। अभी आपने तवांग में देखा, भारत ने कैसा जवाब दिया।

CM Yogi

एक सपना टूटे तो अगला गढ़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने तमाम उतार चढ़ाव देखे। अटल जी ने कहा था एक सपना टूटे तो अगला सपना गढ़ें..! अटल जी ने ही कहा था…आदमी न ऊंचा होता है,न नीचा होता है,न बड़ा होता है,न छोटा होता है,आदमी सिर्फ आदमी होता है।

अटल जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम होता है। कवि सम्मेलन के माध्यम से अटल जी को सम्मान दिया जाता रहा है। सीएम ने कहा कि अटल जी कवि भी थे,राजनेता भी, अटल जी सबके थे।

CM Yogi

इन कवियों ने की शिरकत

कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास, सुदीप भोला, दिनेश बावरा, हेमंत पांडेय, कवयित्री कविता तिवारी आदि शामिल हुईं। कविता तिवारी ने मां सरस्वती के चरणों में कविता से श्रद्धा निवेदित कर कवि सम्मेलन का आगाज किया।

Related Post

cm dhami

कांग्रेस पार्षद समेत सैंकड़ों ने थामा भाजपा का दामन

Posted by - December 4, 2022 0
देहरादून। हरिद्वार कांग्रेस पदाधिकारियों ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने…
yogi

‘नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट’ तक होगी बेहतरीन रोड, मेट्रो और रैपिड रेल कनेक्टिविटी

Posted by - December 19, 2023 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर’ को मेट्रो, हाई स्पीड रैपिड रेल…
Road Safety

सीएम योगी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2026 के लिए तय किया गया ‘जीरो फेटेलिटी’ का लक्ष्य

Posted by - December 26, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य…