CM Dhami

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में 18602 अतिरिक्त आवास की स्वीकृति मिली

452 0

देहारादून। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में उत्तराखण्ड के लिये 18602 अतिरिक्त आवास की स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में विकास के अभूतपूर्व काम हो रहे हैं। राज्य सरकार की पूरी कोशिश है कि विकास योजनाओं की धरातल पर क्रियान्विती सुनिश्चित हो। अंतिम छोर पर खङे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास है।

गौरतलब है कि  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अतिरिक्त लक्ष्य आवंटित किये जाने का अनुरोध किया था। अप्रैल 2022 में मुख्यमंत्री ने पत्र भी लिखा था।

केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में  उत्तराखण्ड सरकार द्वारा समयबद्ध तरीके से योजना के लक्ष्य हासिल करने के प्रयासों की सराहना करते हुए अब 18602 आवासो का अतिरिक्त लक्ष्य आवंटित किया गया है।

Related Post

बलात्कार के आरोपी की हुई मौत

बलात्कार के आरोपी की हुई मौत

Posted by - March 8, 2021 0
सचेंडी क्षेत्र में गिरफ्तार बलात्कार के आरोपी की चौबेपुर स्थित अस्थाई जेल में आज संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।…
tunnel collapse

उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे 40 मजदूर, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

Posted by - November 13, 2023 0
देहरादून। दीवापली पर रविवार को उत्तरकाशी (Uttarkashi) यमुनोत्री (Yamunotri) राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया, यहां पर निर्माणाधीन सुरंग…
CM Dhami

उत्तराखंड की महिलाओं के उत्पाद मल्टीनेशनल कम्पनियों से बेहतर: सीएम धामी

Posted by - April 12, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि पशु सखी प्रशिक्षण आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। उत्तराखंड देश…