Co-operative Bank

सहकारी बैंक से 146 करोड़ रुपये हड़पने की साजिश, 10 अधिकारी सस्पेंड

443 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के हजरतगंज डीएम आवास के पास स्थित उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक (Uttarpradesh Co-operative Bank) से दूसरे खातों में 146 करोड़ की रकम ट्रांसफर होने के मामले 10 लोगों को सस्पेंड किया गया है। जिस कंपनी पर बैंक की साइबर सिक्योरिटी का जिम्मा था उसे भी ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। बैंक मैनेजर, सहायक मैनेजर सस्पेंड किए गए हैं।गनीमत, यह रही की बैंक का पैसा सुरक्षित है। इस मामले की एसटीएफ द्वारा जांच की जा रही है।

बैंक की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी  Standard Way Intelligence Security Services pvt Ltd को ब्लैक लिस्ट किया गया है। जनरल मैनेजर रैंक के तीन अधिकारी अशोक कुमार, के।डी पाठक और विवेक सिंह को सस्पेंड किया गया है। वहीं, सहकारी बैंक के मैनेजर अजय कुमार मेवालाल, सहायक मैनेजर अजय कुमार पर भी सस्पेंशन की गाज गिरी है।

साइबर अटैक के जरिए फ्रॉड होने की कोशिश नाकाम हो गई है। साइबर सिक्योरिटी टीम उन खातों से पैसा बैंक में दोबारा ट्रांसफर कर रही है। जिन्हें फ्रीज किया गया था। मामले की जांच कर रही टीम को बैंक के पूर्व कर्मचारी पर शक है। बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के बताया है कि, सहकारी बैंक में मेगा सॉफ्टवेयर से ईजी सॉफ्टवेयर बना हुआ है, जिसमें यूजर आईडी बनाई गई है। सभी कर्मचारियों के पास इसका एक्सेस नहीं है। एडमिन एक्सेस सिर्फ बैंक के प्रबंधक और कैशियर के पास है।

यह है पूरा मामला

16 अक्टूबर (शनिवार) को लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव बैंक (Uttarpradesh Co-operative Bank) से 7-8 खातों में 146 करोड़ रुपए की रकम ट्रांसफर हुई थी। सोमवार को बैंक खुली तो करोड़ों का ट्रांजेक्शन देखकर बैंक मैनेजर के होश उड़ गए। आनन-फानन में एसटीएफ थाने को मामले की सूचना दी गई। साथ ही साइबर थाने को भी मामले से अवगत कराया गया। टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए खातों को फ्रीज कर दिया।

Related Post

CM Yogi

जनता ने योगी के विश्वास पर लगाई मुहर, उद्यमियों ने विकास के पथ पर बढ़ाया

Posted by - February 16, 2023 0
लखनऊ। रामपुर और आजमगढ़, जिसने योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के आह्वान पर उपचुनाव में कमल खिलाया। योगी आदित्यनाथ ने इन…
Ritu Suhas

सुदृढ़ और सम्मानजनक स्थिति उन्नत, समृद्ध और मजबूत समाज की द्योतक है स्त्री: ऋतु सुहास

Posted by - October 7, 2024 0
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) ने नवरात्री के शुभ अवसर पर सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी…
Plastic elimination campaign

धरती का सत्कार, प्लास्टिक का तिरस्कार : ऋतु सुहास

Posted by - January 3, 2025 0
लखनऊ। नगरीय क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक (Plastic) पर्यावरण, स्वास्थ्य, और सामाजिक-आर्थिक पहलुओं पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। प्रतिबंधित प्लास्टिक को…
Maha Kumbh became a divine confluence of faith, energy and science

57 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान के बाद भी अल्कलाइन वाटर से भी बेहतर गंगा जल

Posted by - February 20, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ में अब तक 57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इसके बावजूद…
kalyan singh

पंचतत्व में विलीन हुए बाबूजी, जय श्रीराम के नारों के बीच बेटे राजवीर ने दी मुखाग्नि

Posted by - August 23, 2021 0
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का सोमवार को…