साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा को एनआईए कोर्ट से बड़ी राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज

1820 0

मुंबई। एनआईए अदालत ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उम्मीदवारी को निरस्त करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनावों में हमारे पास किसी को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए कोई कानूनी शक्तियां नहीं हैं। किसे चुनाव लड़ने देना है किसे नहीं यह तय करना निर्वाचन अधिकारियों का काम है।

ये भी पढ़ें :-मोदी को मेरे परिवार पर हमले बोलने की है सनक,पांच साल में क्या किया वह भी बताएं 

आपको बता दें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनाव लड़ने पर रोक की याचिका लगाने वाले ने अपने वकील के जरिए कहा है कि प्रज्ञा खराब सेहत के कारण कोर्ट की कार्यवाही में शामिल नहीं हो रहीं, जबकि वो प्रचार में पूरी तरह जुटी हुई हैं जहां वो बिल्कुल भी बीमार नहीं लग रहीं।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019 : राहुल और प्रियंका गांधी का यूपी में तूफानी दौरा शुरू

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2008 के मालेगांव विस्फोट में आरोपित भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की याचिका पर एनआइए ने कल खुद को अलग कर लिया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी का कहना है कि यह उसके अधिकार क्षेत्र के बाहर का मामला और इसे चुनाव आयोग देखेगा। जबकि भोपाल से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ने खुद को लोकसभा चुनाव से लड़ने से रोकने वाली उक्‍त याचिका को खारिज करने की अपील की थी।

Related Post

Ashok Gehlot

अशोक गहलोत का कटाक्ष-कुछ लोगों का नेहरु के नाम से बढ़ जाता है BP

Posted by - November 19, 2019 0
जयपुर। जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों पर लाठी चार्ज को लेकर केंद्र की राजग सरकार व बीजेपी नेताओं…

यूपी चुनाव को लेकर बोले मुनव्वर राणा, ओवैसी की मदद से योगी बने सीएम तो छोड़ दूंगा यूपी

Posted by - July 17, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है, मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने इसी बीच एक…
दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : हाईकोर्ट बोला- भड़काऊ भाषणों देनेे वालों पर दर्ज हो एफआईआर

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून(सीएए) को लेकर उत्तरपूर्वी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हिंसा भड़की। इसमें शामिल लोगों पर प्राथमिकी…
भाजपा उम्मीदवार

पीएम मोदी के सामने खुदकुशी कर लूंगा, नागरिकता बिल पास नहीं होने दूंगा –बीजेपी उम्मीदवार

Posted by - April 12, 2019 0
नई दिल्ली। पहले चरण के मतदान के दौरान बीजेपी उम्मीदवार ने खुलकर पूर्वोत्तर के लिए प्रस्तावित नागरिकता संशोधन बिल का…
तीजनबाई सीएम योगी से मिली

लखनऊ : पद्मभूषण विख्यात पंडवानी गायिका तीजनबाई सीएम योगी से मिली

Posted by - March 15, 2020 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार को पद्मभूषण विख्यात पंडवानी गायिका तीजनबाई ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।…