Bundelkhand

प्राकृतिक खेती, जल जीवन मिशन, एक्सप्रेस वे और डिफेंस कॉरिडोर से संवरेगा बुंदेलखंड

408 0

लखनऊ।  दशकों तक विकास की मुख्यधारा से कटा रहा बुंदेलखंड (Bundelkhand ) अब प्रदेश की तरक्की का बड़ा आधार बनने जा रहा है। 76वें स्वाधीनता दिवस समारोह के मौके मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ‘नई हरित क्रांति’ की तैयारियों का जिक्र करते हुए प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन की कार्ययोजना भी साझा की।

उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के 27 जिलों के अलावा बुंदेलखंड के 07 जिलों में प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन की कार्ययोजना पर कार्य कर रही है। इसमें देसी नस्ल के गोवंश की भूमिका भी अहम होगी। विशेष मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने बुंदेलखंड में ऊर्जावान प्रतिभाएं और पर्यटन की अपार संभावनाओं का जिक्र करते हुए वहां के विकास के लिए की जा रही कोशिशों की भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि कभी सूखे की मार और पेयजल के लिए तरसने वाले बुंदेलखंड (Bundelkhand ) में दशकों से लंबित सिंचाई परियोजनाएं पूरी हुई हैं, तो आजादी के अमृत वर्ष में जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर नल का सपना भी पूरा होने जा रहा है। बुंदेलखंड में डिफेंस कारिडोर के माध्यम से औद्योगिक विकास की नई राह बनी है।

यूपी में स्वरोजगार के अवसरों से जुड़ी 1 करोड़ महिलाएं

यही नहीं, बुंदेलखंड (Bundelkhand ) के प्राचीन दुर्गों/किलों का जीर्णोद्धार कराते हुए उन्हें पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की मंशा भी जाहिर की।

बता दें कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले झांसी के 08, बांदा के 04, जालौन के 02, ललितपुर के 07, हमीरपुर के 03, महोबा के 05 और चित्रकूट के 02 किलों को पर्यटन के दृष्टि से विकसित करने के लिए खास कार्ययोजना तैयार की है। ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक की मदद और प्रकृति व प्रगति के समन्वय के साथ उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता का लक्ष्य प्राप्त करेगा।

Related Post

Governor Baby rani Maurya

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, कहा- डरने की जरूरत नहीं

Posted by - March 5, 2021 0
देहरादून । राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (Governor Baby Rani Maury) ने दून अस्पताल के टीकाकरण बूथ पर कोविड-19 वैक्सीन की…
CM Yogi

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की राष्ट्र कल्याण की कामना

Posted by - January 3, 2025 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार प्रातः बेला में गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ…
Anganwadi

आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर रही योगी सरकार

Posted by - December 12, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश की महिलाओं बच्चों के समुचित विकास व स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के…
CM Yogi

पीएम मोदी ने विश्व में पढ़ाया भारत का गौरव, किया देश का ऐतिहासिक विकास : योगी

Posted by - April 15, 2024 0
नवादा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) नवादा में भाजपा उम्मीदवार विवेक ठाकुर के पक्ष में जनसभा को…

प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बाद दूसरे राष्ट्रपति के बरेका में पड़े कदम

Posted by - March 14, 2021 0
वाराणसी।  यूं तो बनारस में देश के राष्ट्रपति का आगमन होता रहा है लेकिन यह पहली बार है कि बनारस…