CM Pushkar

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कावड़ियों के पैर धोकर किया उनका स्वागत

699 0

हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने बुधवार को कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार में आए कावड़ियों के पैर धोकर उनका स्वागत किया। कांवड़ यात्रा में प्रतिदिन लाखों की संख्या में कई राज्यों से श्रद्धालु गंगाजल लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। 14 जुलाई से सावन के शुरुआत के साथ देवभूमि उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को डाम कोठी के समीप ओम पुल के पास गंगा घाट पर कांवड़ियों के पैर धोकर उनका स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने साधु-संतों का आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए अधिकारियों और अधिक उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। पुष्कर धामी की इस अनूठी पहल का साधु-संतों और कांवड़ियों ने आभार जताया। सीएम धामी के इस तरह से स्वागत करने से कांवड़ियों में चेहरों पर बहुत खुशी देखी गई।

गौरतलब है कि प्रदेश में मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सूक्ष्म कर दिया गया। बरसात के बावजूद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शिरकत की। इसके कारण की उन्हें सड़क मार्ग से देहरादून जाना पड़ा। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

UPPSC: मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड

Related Post

CM Dhami

प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम को बनाया आमजन और जन-जन का कार्यक्रम: मुख्यमंत्री

Posted by - January 25, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को दून लाइब्रेरी, निकट परेड ग्राउंड, देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…
Saurabh Bahuguna

सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य, डेयरी विकास एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा

Posted by - July 6, 2022 0
देहरादून: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा (Saurabh Bahuguna) ने मंगलवार को सचिवालय में मत्स्य, डेयरी विकास एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा…
CM Dhami, Governor

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ‘बुद्ध पूर्णिमा’ की दी शुभकामनाएं

Posted by - May 22, 2024 0
देहरादून। राज्यपाल और मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने ‘बुद्ध पूर्णिमा’ की प्रदेशवासियों को शुभकामना दी हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…
CM Dhami

धामी कैबिनेट ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का जताया आभार

Posted by - November 12, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य स्थापना रजत…