DSP

अवैध खनन रुकवाने पहुंचे DSP पर माफियाओं ने चढ़ाया डंपर

730 0

नूंह: हरियाणा से इस वक्त एक बड़ी वारदात की खबर आ रही है कि, नूंह जिले में एक DSP की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। नूंह इलाके में खनन माफिया ने डीएसपी पर डंपर चढ़ा दिया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हरियाणा पुलिस के एक DSP की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विश्नोई तावड़ू में डीएसपी सुरेंद्र सिंह तैनात थे। इस घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन आरोपी फरार हो गए है। DSP के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा, आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

अवैध खनन रोकने गए थे DSP

जानकारी के मुताबिक, विश्नोई तावड़ू में DSP सुरेंद्र सिंह तैनात थे, यहीं की पहाड़ी में उन्हें अवैध खनन की सूचना मंगलवार सुबह 11 बजे मिली थी, जिसकी जांच करने वहां पहुंचे। उन्होंने खनन स्थल पर पत्थर से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की तो माफियाओं ने उन्हें डंपर से कुचल दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

रिटायरमेंट होने वाली थी

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। नूंह के एसपी और आईजी मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि, माफियाओं को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। बताया कि, डीएसपी सुरेंद्र सिंह की रिटायरमेंट इसी साल होनी थी।

लुलु मॉल विवाद पर सीएम योगी सख्त, प्रशासन को दिए ये निर्देश

 

Related Post

कश्मीर मे उप राज्यपाल ने कहा आतंकियो को दिया जाए माकूल जवाब, युवाओ के भविष्य लिए दिया आश्वासन

Posted by - August 8, 2021 0
कश्मीर सूफी संतों की भूमि है। सैयद सिमनानी, जिन्होंने शांति को बढ़ावा देने और हिंसा को हराने के लिए खून और पसीना बहाया…
PM Modi Vertual

वर्चुअल रैली में बोले PM मोदी-‘बंगाल में शांति, विकास और सुरक्षा की ललक, होगा असल परिवर्तन’

Posted by - April 23, 2021 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) के सातवें चरण के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra…
abhishek banerjee

एंबुलेंस देखकर बोले अभिषेक बनर्जी- रास्ता दीजिए, हम दिलीप घोष नहीं

Posted by - April 3, 2021 0
डायमंड हार्बर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(Mamta Banerjee) के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के रोड शो में एक…