Stock market

Stock Market ने पकड़ी रफ्तार, जोरदार तेजी से बढ़ा सेंसेक्‍स-निफ्टी

524 0

नई दिल्‍ली: पिछले सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार (Stock market) ने तेजी बनाई रखी थी। वहीं आज के सप्ताह में सोमवार सुबह शेयर बाजार ने जोरदार शुरुआत की। निवेशकों ने आज सुबह से ही खरीदारी का रुख बनाए रखा जिससे सेंसेक्‍स फिर 54 हजार के पार चला गया। बाजार में शुरुआती बढ़त देखकर निवेशकों में उत्‍साह भर गया।

सुबह सेंसेक्‍स 308 अंकों की बढ़त के साथ 54,069 पर खुला और ट्रेडिंग शुरू की, जबकि निफ्टी 102 अंकों की बढ़त के साथ 16,151 पर खुला और कारोबार शुरू किया। सुबह 9.26 बजे सेंसेक्‍स 450 अंकों की बढ़त के साथ 54,237 पर ट्रेडिंग करने लगा, जबकि निफ्टी 130 अंकों की बढ़त के साथ 16,180 के स्‍तर पर पहुंच गया।

दांव लगा रहे निवेशक

आज सुबह से ही निवेशकों ने Infosys, Hindalco Industries, L&T, Tech Mahindra, Bajaj Finserv, Dr Reddy’s, Sun Pharma IndusInd Bank, HUL, Tata Steel और ICICI Bank जैसे शेयरों पर दांव लगाया। आज इन स्‍टॉक्‍स में शुरुआत से ही 1-2 फीसदी की बढ़त दिख रही है।

इसके अलावा HDFC, HDFC Bank, M&M, Britannia Industries जैसी कंपनियों के शेयरों में आज सुबह से ही बिकवाली दिख रही। यही कारण रहा कि ये स्‍टॉक्‍स टॉप लूजर की श्रेणी में चले गए, आज के कारोबार में बीएसई मिडकैप और स्‍मॉलकैप पर भी 0.8 फीसदी की तेजी दिख रही है।

आज सभी सेक्‍टर्स में तेजी

निफ्टी आईटी और मेटल सेक्‍टर आज पूरे बाजार की अगुवाई कर रहा है। आज के कारोबार में सभी सेक्‍टर्स बढ़त पर ट्रेडिंग कर रहे हैं। इन सेक्‍टर में 1.7 फीसदी की तेजी दिख रही है। इसके अलावा पीएसबी, रियल्‍टी और फार्मा सेक्‍टर भी आज तेज बढ़त पर कारोबार कर रहा है। BEL के स्‍टॉक आज सुबह के कारोबार में ही 4 फीसदी की बढ़त बना चुके हैं, जबकि Oberoi Realty के स्‍टॉक्‍स में 1.6 फीसदी की तेजी दिख रही है।

भारत का 15वां राष्ट्रपति चुनने के लिए शुरू हुआ मतदान

Related Post

राजस्थान: किसानों को लात मारने वाले SDM का हुआ तबादला, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

Posted by - July 17, 2021 0
राजस्थान सरकार ने किसानों से तकरार को लेकर विवाद में घिरे सांचोर एसडीएम भूपेंद्र यादव का शुक्रवार को तबादला कर…

किसान महापंचायत पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाने की इजाजत नहीं, प्रशासन बोला- भगदड़ मच जाएगी

Posted by - September 5, 2021 0
मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए नए कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है, रविवार को मुजफ्फरनगर में…
Banaras

बनारस घराने के शास्त्रीय संगीत समूह को मजबूत करेगा ये प्रोजेक्ट

Posted by - July 16, 2022 0
वाराणसी: बनारस (Banaras) घराने के हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत समूह को मजबूत करने के लिए प्रोजेक्ट केयर के तहत सिडबी और…
arvind jejariwal in meeruth kisan panchayat

किसान महापंचायत में केजरीवाल ने कहा, किसानों के लिए डेथ वारंट हैं ये तीनों कृषि कानून

Posted by - February 28, 2021 0
मेरठ। किसान महापंचायत में पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Kejariwal ) ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला…