PM Modi

पीवी सिंधु को सिंगापुर ओपन खिताब जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

549 0

नई दिल्ली: सिंगापुर ओपन सुपर-500 बैडमिंटन टूर्नामेंट (Singapore Open 2022) में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने महिला सिंगल्स के फाइनल में चीन की वांग झी को हराकर खिताब अपने नाम किया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को पीवी सिंधु को सिंगापुर ओपन खिताब जीतने पर बधाई दी। बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह देश के लिए गर्व का क्षण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, मैं बधाई देता हूं @Pvsindhu1 अपना पहला सिंगापुर ओपन खिताब जीतने पर उसने फिर से अपनी असाधारण खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सफलता हासिल की। यह देश के लिए गर्व का क्षण है और आने वाले खिलाड़ियों को भी प्रेरणा देगा।

आपको बता दें पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन 2022 के फाइनल में चीनी खिलाड़ी वांग जी यी को हराकर खिताब अपने नाम किया है। सिंधु ने तीन सेट तक चले फाइनल मुकाबले में चीनी खिलाड़ी को 21-9, 11-21, 21-15 से शिकस्त दी। इस साल यह सिंधु का तीसरा खिताब है। पीवी सिंधु ने पहली बार सिंगापुर ओपन का खिताब अपने नाम किया है। वह यह खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय हैं। उनसे पहले साइना नेहवाल ने 2010 और बी. साई प्रणीत ने 2017 में यह टूर्नामेंट जीता था।

6000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन 8 हज़ार रुपये से भी हुआ सस्ता

Related Post

पीएम मोदी और बोरिस जानसन ने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, अफगानिस्तान समेत कई मुद्दों पर की चर्चा

Posted by - October 12, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन से  सोमवार को टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन…
CM Vishnu Dev Sai

आज की बेटियां हर क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन कर रही , यह हमारा भविष्य : मुख्यमंत्री साय

Posted by - August 29, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज गुरुवार काे रायपुर के जे. आर. दानी गर्ल्स स्कूल में राष्ट्रीय…
Maha Kumbh

महाशिवरात्रि के महास्नान से पूर्व उमड़े करोड़ों श्रद्धालु, संख्या 64 करोड़ पार, अफसर अलर्ट

Posted by - February 25, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) अपने चरम पर पहुंच चुका है। 144 साल बाद बने…
Chief Minister

हरियाणा गर्वेनेस रिफार्म अथोरिटी के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Posted by - July 9, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री (Chief Minister) पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास कैम्प कार्यालय में हरियाणा गर्वेनेस रिफार्म अथॉरिटी के…