AAP

राष्ट्रपति चुनाव: AAP ने किया साफ, विपक्षी उम्मीदवार का करेंगे समर्थन

512 0

नई दिल्ली: 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में पक्ष-विपक्ष से दो उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी पक्ष से जहां द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है तो वहीं विपक्ष ने इस पद के लिए यशवंत सिन्हा को खड़ा किया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को साफ कर दिया है कि, वह संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन करेगी। इस बात की घोषणा आप के राज्यसभा सासंद संजय सिंह ने की है।

18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले चर्चा के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, गोपाल राय, आतिशी मार्लेना, राघव चड्ढा, इमरान हुसैन और राखी बिड़ला सहितआम आदमी पार्टी के 11 सदस्यीय शामिल हुए थे।

आप के राज्यसभा संजय सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया है कि विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का आम आदमी पार्टी समर्थन करेगी। पार्टी द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करती है लेकिन वोट यशवंत सिन्हा को ही दिए जायेंगे। इस चुनाव के बाद देश को अपना 15वां राष्ट्रपति मिलेगा।

12वीं पास युवाओं को सुनहरा मौका, इंडियन नेवी में 2800 पदों पर होगी भर्ती

उन्होंने बताया, अरविंद केजरीवाल और पीएसी ने यह फैसला लिया है कि, राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जी का भी हम सम्मान करते हैं, लेकिन चुनाव में हम विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा जी को सपोर्ट करेंगे। पार्टी के सारे विधायक और सांसद 18 तारीख को अपना वोट यशवंत सिन्हा जी को देंगे।

जनता को बड़ी राहत, पेट्रोल 18 रुपये सस्ता, 40 रुपये घटे डीजल के दाम

Related Post

पांच ट्रिलियन इकोनोमी

पांच ट्रिलियन इकोनोमी बनने की दिशा में भारत अग्रसर : जेपी नड्डा

Posted by - February 16, 2020 0
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को महाराष्ट्र पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने कहा कि…
CM Dhami

सीएम धामी से हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष ने की भेंट

Posted by - October 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से सोमवार को सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री…
CM Vishnu Dev Sai

श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को CM विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित, मिले ₹2-2 लाख

Posted by - June 16, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत कक्षा दसवीं और…