COVID-19

COVID-19 के तेजी से बढ़े मामले, फिर से फेस मास्क हुआ अनिवार्य

458 0

कछार: असम के कछार जिले में COVID-19 के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे है और यह एक चिंता का विषय है। COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे काबू करने के लिए प्रशासन ने जिले के सभी कार्यालयों और सार्वजनिक समारोहों में फेस मास्क लगाना फिर से अनिवार्य कर दिया है। जिले के उपायुक्त ने बताया की पिछले सप्ताह बढ़ते कछार में बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए COVID-19 की गाइडलाइंस को लागू किया जा रहा है।

सभी संबंधित अधिकारियों को इस गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया हैं। आदेश में कहा गया कि, जिले के सभी अधिकारियों को अपने संबंधित कार्यालयों या क्षेत्रों में सार्वजनिक सेवाओं के समय मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य संस्थानों / अस्पतालों के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को सेवा के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य है।

उपायुक्त द्वारा जारी आदेश में बताया कि, प्रवेश द्वार पर ‘नो मास्क, नो एंट्री’ स्लोगन का उपयोग करने के लिए कहा गया है। साथ ही पेट्रोल पंपों को ‘नो मास्क, नो फ्यूल’ स्लोगन लगाना और इसे लागू करना, बैंकों, मॉल और कार्यालयों (सरकारी और निजी दोनों) को प्रवेश द्वार पर ‘नो मास्क, नो एंट्री’ के स्लोगन का उपयोग करना है। इसके अलावा सभी दुकान मालिकों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने हाथ की स्वच्छता, फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर रोक सुनिश्चित करना है।

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में हरे निशान पर हो रही ट्रेडिंग, इथेरियम में बड़ी खरीदारी

 

Related Post

पर्यावरण परिवर्तन ख़तरनाक संकेत

पर्यावरण परिवर्तन ख़तरनाक संकेत, आठ करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य : नीतीश

Posted by - January 19, 2020 0
पटना। जल, जीवन व हरियाली के साथ सामाजिक कुरीतियाें के प्रति लोगाेें को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को…
Supreme Court on Corona Cases

राष्ट्रीय संकट पर मूक दर्शक बने नहीं रह सकते : सुप्रीम कोर्ट

Posted by - April 28, 2021 0
नयी दिल्ली।  कोविड-19 मामलों में बेतहाशा वृद्धि को राष्ट्रीय संकट बताते हुए उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने मंगलवार को कहा…