Bahubali MLA

बाहुबली विधायक की विधानसभा सदस्‍यता समाप्‍त

490 0

पटना: बिहार से बड़ी खबर आ रही है की, जेल में बंद मोकामा से बाहुबली विधायक (Bahubali MLA) अनंत सिंह की विधायकी आज शुक्रवार को समाप्‍त कर दी गई है। इसको लेकर आज विधानसभा ने अधिसूचना जारी कर दी है। आपको बता दें कि, MP-MLA कोर्ट ने अनंत सिंह को AK-47 बरामदगी मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई थी, इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार विधानसभा ने अधिसूचना जारी कर अनंत सिंह की विधायकी समाप्‍त कर दी है।

अनंत सिंह के खिलाफ चल रहे एके-47 बरामदगी मामले को बिहार सरकार ने विशेष कांड की श्रेणी में रखा था और उसके खिलाफ ट्रायल के लिए विशेष लोक अभियोजक को नियुक्त किया गया था। अनंत सिंह से जुड़े इस मामले का स्‍पीडी ट्रायल चलाया गया था। केस की सुनवाई के दौरान नियुक्त विशेष लोक अभियोजक ने 13 पुलिसवालों को कोर्ट में पेश किया था।

दूसरी ओर अनंत सिंह की ओर से बचाव पक्ष ने 33 गवाह पेश किए थे और दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने सजा का ऐलान किया था। विशेष कोर्ट ने 21 जून 2022 को अनंत सिेह के खिलाफ सजा का ऐलान किया था, उन्‍हें 10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

सिख धर्म में कड़ा दाहिने हाथ में क्यों पहनते है?

Related Post

PM Modi

निवेशकों से पीएम मोदी की अपील- यूपी में करें निवेश, यह विकास के नए आयाम गढ़ रहा है: प्रधानमंत्री

Posted by - September 25, 2025 0
गौतमबुद्ध नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित…

सीएम योगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दी सलाह, कहा- इंटरनेट मीडिया के माध्यम से खुद को जोड़ें

Posted by - October 8, 2021 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर है। अपने दौरे के दौरान सीएम योगी ने योगिराज बाबा गंभीरनाथ…
Congress

प.बंगाल: मतदान से पहले बमबारी, मुर्शिदाबाद हिंसा में घायल कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

Posted by - April 20, 2021 0
कोलकाता।  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वर्चस्व को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक टकराव…