Petrol

जनता को बड़ी राहत, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये सस्ता

542 0

मुंबई: महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद राज्य की जनता को भारी बोज से शिंदे सरकार ने बड़ी राहत दी है। पेट्रोल (Petrol) की कीमत में 5 रुपये और डीजल की कीमत में 3 रुपये की कटौती की गई है। राज्य सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाया है। अभी मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए और डीजल 97.28 रुपए लीटर बिक रहा है। इस कटौती के बाद पेट्रोल 106.35 रुपए और डीजल 94.28 रुपए लीटर मिलेगा। महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला महाराष्ट्र की कैबिनेट में लिया है।

इससे पहले मई में भी महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट में 2.08 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर लगने वाले शुल्क में 1.44 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। पेट्रोल-डीजल की बात करें तो एकनाथ शिंदे सरकार ने पहले ही रेट घटाने का इशारा किया था। इसपर अब कैबिनेट की मीटिंग में मुहर लग गई।

महाराष्ट्र सरकार कमाई के मामले में आगे

वैट से कमाई के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है। ​​​​​​2021-22 में वैट के जरिए राज्य सरकार को 34,002 करोड़ रुपए कर कमाई हुई। इसके बाद उत्तर प्रदेश का नंबर आता है उसने 26,333 करोड़ रुपए की कमाई की। महाराष्ट्र की नई सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है कि साल 1975 में लगे आपातकाल के दौरान जिन लोगों को जेल में बंद किया था, ऐसे लोगों को राज्य में पेंशन दी जाएगी। महाराष्ट्र में ऐसे 3600 लोग मौजूद हैं, जिसे डिप्टी सीएम के पिता भी दो साल और दो महीने के लिए उस दौरान जेल में रहे थे।

खाना खाए बिना सोने वाले पति रहे सावधान! पत्नी करेगी बल्ले से पिटाई

Related Post

Savin Bansal

एक-एक प्रभावितों को राहत पंहुचाने तक क्षेत्र में ही जमे रहेंगे विभागीय अधिकारी:डीएम

Posted by - October 21, 2025 0
देहरादून:  मुख्यमंत्री के आपदाग्रस्त क्षेत्र में भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) ने आज आपदाग्रस्त क्षेत्र…
Kali

‘काली’ फिल्म निर्माता पर यूपी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

Posted by - July 5, 2022 0
लखनऊ/नई दिल्ली: निर्देशक लीना मणिमेकलाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ बनाकर अपने पैरो पर कुल्हाड़ी मार ली है। फिल्म ‘Kali’ का पोस्टर…
लठामार होली

बारिश न कम कर सकी मथुरा में रावल के हुरिहारों का जोश, जमकर खेली गई लठामार होली

Posted by - March 7, 2020 0
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में बारिश भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान में हुरिहारों के जोश को कम न कर सकी। रावल…
CM Dhami

सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा को पूर्ण रूप से बंद रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Posted by - June 15, 2025 0
सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी। चार धाम में लगे सभी हेली ऑपरेटरों…
“Operation Kalanemi” implemented across the state

ऑपरेशन कालनेमि के तहत देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर सख़्त कार्रवाई

Posted by - December 26, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक अस्मिता की रक्षा…