Zubair

सुप्रीम कोर्ट ने जुबैर की अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाई, योगी सरकार से…

473 0

नई दिल्ली: ‘ऑल्ट न्यूज’ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर (Mohammad Zubair) को सुप्रीम कोर्ट से फिर से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मोहम्मद जुबैर की अंतरिम जमानत अवधि को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दी है। कोर्ट ने इससे पहले आठ जुलाई को इस मामले में जुबैर को पांच दिन की अंतरिम जमानत दी थी। योगी सरकार की तरफ से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना की एक पीठ से कहा कि वे सीतापुर में दर्ज प्राथमिकी खारिज करने को लेकर जुबैर की तरफ से दायर याचिका के खिलाफ एक हलफनामा दाखिल करना चाहते हैं।

इसके बाद, पीठ ने जुबैर की याचिका को अंतिम सुनवाई के लिए सात सितंबर के लिए सूचीबद्ध किया है साथ ही राज्य सरकार से चार हफ्ते के अंदर अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। कोर्ट ने यूपी सरकार को अपना जवाब दाखिल करने तक जुबैर की जमानत को जारी रखने का आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक मोहम्मद जुबैर की अंतरिम जमानत 7 सितंबर तक जारी रहेगी।

सावन में काशी जानें से पहले देखें रेट लिस्ट, महंगे हुए बाबा विश्‍वनाथ के दर्शन

योगी सरकार ने कोर्ट में कहा है कि सीतापुर में दर्ज प्राथमिकी खारिज करने को लेकर मोहम्मद जुबैर की तरफ से दायर याचिका के खिलाफ वह एक हलफनामा दाखिल करना चाहती है।

एलन मस्‍क ने टि्वटर की धमकी को हल्के में लिया, उड़ाया मजाक

Related Post

Data center

डाटा सेंटर की स्थापना से प्रदेश की बढ़ेगी जीडीपी और सुधरेगा ईको सिस्टम

Posted by - June 28, 2022 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में डाटा पार्क की स्थापना को लेकर प्रोत्साहन…
OTS

बिजली उपभोक्ता OTS का लाभ लेकर अपना बकाया बिल जमा करने का करें प्रयास: ऊर्जा मंत्री

Posted by - November 4, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की मंशानुरूप तथा ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा …
CM Yogi in Janta Darshan

जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से दें ध्यान, कराएं संतुष्टिपरक समाधान: सीएम योगी

Posted by - March 13, 2023 0
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में सोमवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आश्वस्त…