Gujarat

गुजरात में भारी बारिश का मंजर, स्कूल-कॉलेज बंद, 1,500 से अधिक…

501 0

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश लगातार जारी है और इस कारण बाढ़ के हालात बन गए है। वलसाड, नवसारी, तापी सहित कई अन्य जिलों में भारी बारिश हो रही है। पिछले तीन दिनों में अहमदाबाद में सीजन की 30 फीसदी बारिश हुई है। लगातार बारिश के साथ अहमदाबाद, पालड़ी, बोदकदेव, उस्मानपुरा और जोधपुर में भी जलजमाव देखा गया। खेड़ा जिले के नडियाद के अलग-अलग इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए।

आपदा प्रबंधन मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि, गुजरात सरकार ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की है। मौजूदा हालात को देखते हुए अहमदाबाद नगर निगम ने सोमवार को शहर में स्कूल-कॉलेज को बंद करने का आदेश दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश से छोटा उदयपुर में रविवार को एक पुल का एक हिस्सा भी गिर गया है।

घर को खुशनुमा मनाने के लिए लगाए मनी प्लांट, लाल रिबन क्यों बांधा जाता है?

खबरों के मुताबिक, बाढ़ से लोगो को बचाते हुए अब तक करीब 1500 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। गुजरात के नवसारी जिले में भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिला कलेक्टर अमित प्रकाश यादव ने कहा कि निचले इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है। अब तक 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

रोप-वे ट्रॉली में MLA समेत 70 लोग हवा में अटके रहे

नवसारी जिले में कावेरी और अंबिका नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक कंपनी की मदद से ऑपरेशन जारी है। स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की कई टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्य किया है।

Related Post

CM Dhami paid tribute to Atal Bihari Vajpayee

सीएम धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके लिए सर्वोपरि था राष्ट्रहित

Posted by - December 25, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की…
EV Policy

EV मैन्युफैक्चरिंग के साथ कर्मचारियों का कौशल भी निखारेंगी निजी कंपनियां

Posted by - May 10, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स (EV) की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Governmetn) ने…
Muesum

राज्य संग्रहालय के 360 डिग्री वर्चुअल टूर की जल्द ही व्यवस्था करेगी योगी सरकार

Posted by - August 7, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार अब लखनऊ स्थित राज्य संग्रहालय (Museum) के 360…

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट मामले में हैदराबाद से लश्कर के 2 आतंकवादी गिरफ्तार

Posted by - July 1, 2021 0
30 जून बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पिछले दिनों हुए विस्फोट के सिलसिले में एनआईए ने हैदराबाद में रह…