Kedarnath

खराब मौसम की वजह से केदारनाथ यात्रा में नो एंट्री, श्रद्धालुओं पर लगाया ब्रेक

438 0

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है और इसी की कारण जगह-जगह से भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि, खराब मौसम की वजह से किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) पर ब्रेक लगा दिया गया है। केदारनाथ यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग में रोक दिया गया है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के आदेश पर सोनप्रयाग में तीर्थयात्रियों को रोका गया है।

प्रदेशभर में नदी-नाले बारिश की वजह से उफान पर हैं, यहां के कई इलाकों में बारिश की वजह से भीषण हादसे भी हुए हैं। बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, भारी बारिश को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने अस्थाई तौर पर केदारनाथ यात्रा को रोका दिया है। मौसम सही होने के बाद ही यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे भेजा जाएगा तब तक के लिए सभी यात्री सोनप्रयाग में ही रुके रहेंगे।

सीएम धामी ने कैम्प कार्यालय में बीज बम अभियान सप्ताह का किया शुभारंभ

बता दें कि भारी बारिश की वजह से आए लैंडस्लाइड के कारण प्रदेश भर में 122 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। कई मुख्य मार्ग भी बंद पड़े हुए और कई जगहों पर पहाड़ से लगातार मलबा गिर रहा है। इसके चलते चमोली जनपद में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बंद है।

ए. के. शर्मा ने साफ-सफाई तथा वृक्षारोपण एवं सुंदरीकरण के कार्यों की समीक्षा

Related Post

CROWD IN KUMBH

केंद्र सरकार ने महाकुंभ में कोरोना टेस्टिंग की संख्या को बताया नाकाफी

Posted by - March 21, 2021 0
देहरादून। हरिद्वार में महाकुंभ (Mahakumbh) को लेकर देशभर से श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। इस बीच सीएम तीरथ सिंह रावत…
CM Dhami

मातृ शक्ति के सहयोग के बिना राष्ट्र का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता: धामी

Posted by - March 7, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस (Women’s Day) के अवसर पर प्रदेश वासियों के साथ विशेष रूप से…
CM Dhami honored the disabled people

दिव्यांग जन दिव्यांग नहीं, समाज के दिव्य-अंग हैं-मुख्यमंत्री

Posted by - December 3, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा हल्द्वानी…
CM Dhami

विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Posted by - December 15, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों, भूतपूर्व सैनिकों एवं प्रदेशवासियों को…
CM Dhami

‘स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ से बनेगा उत्तराखंड खेल प्रतिभाओं का केंद्र: सीएम धामी

Posted by - October 6, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की द्वारा राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर देहरादून…