Newlywed

नवविवाहिता की हत्या के शक में युवक को दी तालिबानी सजा!

443 0

गुवाहाटी: असम के नौगांव जिले में एक व्यक्ति को तालिबानी सजा दी है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। बोर लालुंग इलाके में रंजीत बोरदोलाई को एक नवविवाहिता (Newlywed) को मारने के आरोप में गांव के लोगों ने अपनी अदालत लगाकर उसे मौत की सजा सुना दी। गांव के लोगों ने रंजीत पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। इसकी मौत हो जाने पर उसका शव दफना दिया। इस घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दफन किए गए शव को बाहर निकला तो देखा कि उसका शव 90 फीसदी जला चूका था।

जानकारी के मुताबिक, बोर लालुंग इलाके में नौगांव के जिस गांव में यह मामला हुआ है। गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि, तीन दिन पहले हाल ही में शादी हुई एक महिला का शव तालाब में मिला था। उसने दावा किया कि एक बुजुर्ग महिला को ये कहते हुए गांव की कुछ महिलाओं ने सुना था कि उसी व्यक्ति यानी रंजीत बोरदोलाई ने नवविवाहिता की हत्या की है। इसके बाद गांव में बैठक हुई, जिसमे बुजुर्ग महिला को बुलाया गया। पूछताछ में उसने कथित तौर पर कबूल किया कि पांच लोगों ने मिलकर नवविवाहिता की हत्या की है। इसमें रंजीत बोरदोलोई ने उसका गला घोंटा था।

जन सुनवाई के दौरान बुजुर्ग महिला के इस खुलासे के बाद रंजीत को बैठक में बुलाया गया, जिसके बाद उसने सबके सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच कुछ लोगों ने उसके ऊपर केरोसिन छिड़क दिया और आग लगा दी। बाद में उसके शव को दफना दिया गया।

जंगल में बिछी थी 52 पत्ती की लाखों की फड़, 9 को दबोचा

इस मामले में सब डिवीजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) एम. दास ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे हमें सूचना मिली थी कि बोर लालुंग इलाके में जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति को जिंदा जलाकर मार दिया गया है। उसपर नवविवाहिता की हत्या करने का आरोप लगा था। गांव के लोगो ने उसको जलाने के बाद उसके शव को जमीन में दफना कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहल निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मौसम विभाग ने इन 5 जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट किया जारी

Related Post

CM Dhami

लोक भवन में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास, एक परिसर में मिलेंगी कई सुविधाएं

Posted by - April 16, 2026 0
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने गुरुवार को लोक भवन परिसर…
CM Vishnudev Sai

बुजुर्ग, परिवार ही नहीं पूरे समाज के लिए अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री साय

Posted by - September 30, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सभी बुजुर्गों को स्वस्थ, सुदीर्घ खुशहाल जीवन…
CM Dhami

आगंतुकों को लंबे ट्रैफिक जाम में फंसने से रोकने के उपायों पर सक्रिय रूप से काम कर रहा प्रशासन: सीएम धामी

Posted by - June 13, 2025 0
देहारादून। राज्य में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को…