Forest

जंगल में बिछी थी 52 पत्ती की लाखों की फड़, 9 को दबोचा

528 0

रायगढ़: रायगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों की नगदी के साथ गिरफ्तारी की है। घरघोड़ा थाना इलाके में चिमटापानी-फुटहामुड़ा जंगल (Forest) में 52 पत्ती ताश से जुआ खेलने की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को मौके पर ताल पतरी बिछाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

घरघोड़ा थाना इलाके में चिमटापानी-फुटहामुड़ा जंगल में जुआ फड चलता था। थाना प्रभारी घरघोड़ा को सूचना मिली थी कि झरियापाली का शकरुद्दीन खान व उसके साथी जंगल में जुआ खेलने जाते है। पिछले 7 दिनों से थाना प्रभारी ने मुखबीर लगाकर रखा था। शनिवार शाम मुखबिर की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी घरघोड़ा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर उनके मार्गदर्शन पर जुआ रेड कार्यवाही किया गया। जहां 9 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया जिनके पास एवं जुआ फड से 2,60,000 नगद, 11 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल तथा जुआ फड के सामने खड़ी 4 मोटरसाइकिल तथा 3 नग ताल पतरी,52 पत्ती ताश की जब्ती कर थाना लाया गया।

मौसम विभाग ने इन 5 जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट किया जारी

थाना घरघोड़ा में जुआरियों पर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। ASP लखन पटले तथा SDOP धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर छापेमारी की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक प्रवीण मिंज, उप निरीक्षक एडमोन खेस, सहायक उप निरीक्षक विलफ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक डोल नारायण साव, आरक्षक उद्दव पटेल, दिलीप साहू, पुरूषोत्तम सिदार, प्रहलाद भगत, खगेश्वर नेताम, नंद कुमार पैंकरा शामिल थे।

अमित शाह और जेपी नड्डा से कुलदीप बिश्नोई ने की मुलाकात

Related Post

महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर ब्रह्मा कुमारीज ने सजाई झांकी

Posted by - February 20, 2020 0
लखनऊ। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर गुरुवार को ब्रह्मा कुमारीज द्वारा झांकी सजाई गई, जिसमें परमपिता परमात्मा का सच्चा परिचय…
Kedarnath

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

Posted by - May 13, 2026 0
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ (Kedarnath) धाम की यात्रा इस वर्ष नए आयाम स्थापित कर रही है। 22 अप्रैल से शुरू हुई…
जमीनी विवाद में किसान और उसका परिवार हुआ घायल

जमीनी विवाद में किसान और उसका परिवार हुआ घायल

Posted by - March 6, 2021 0
सरोजनीनगर में शुक्रवार को पुस्तैनी जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर चाकू, फावड़ा, लोहे की रॉड, असलहे और  धारदार हथियारों से लैस दबंगों ने अपने करीब 5 दर्जन साथियों के साथ मिलकर एक किसान व उसके परिवार पर जमकर हमला कर दिया। दबंगों के इस हमले से किसान परिवार के करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसमें किसी का सिर फटा तो किसी के हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। बाद में पुलिस को घटना की सूचना देने के साथ ही लहूलुहान हालत में सभी घायलों को आनन-फानन सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा कर उनका इलाज कराया गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की ओर से आरोपी दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सरोजनीनगर के चिल्लावां निवासी वीरेंद्र यादव के मुताबिक शुक्रवार को उसकी दादी की तेरहवीं होने के कारण घर के सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। काकोरी निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता आरोप है कि इसी बीच कार्यक्रम का फायदा उठा कर यहीं के तहस्बुल खान, उसका बेटा तौफीक, तसब्बुल, आमिर और सुहैल अपने करीब 50 – 60 अन्य अज्ञात लोगों के साथ उसकी तपोवन नगर स्थित पुश्तैनी जमीन पर पहुंच गए और कब्जा करने लगे। दबंगों द्वारा किए जा रहे कब्जे की जानकारी पाकर जब पीड़ित और उसके घर के लोग वहां पहुंचकर विरोध करने लगे तो चाकू, फावड़ा, लोहे की रॉड और असलहे से लैस दबंगों ने एकजुट होकर उनके ऊपर हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि दबंगों ने सभी को दौड़ा दौड़ा कर मारा। इस घटना में पीड़ित वीरेन्द्र के साथ ही उसके पिता राजेश कुमार यादव, अवध लाल, सुरेंद्र, रवीन्द्र और हृदय नारायण बुरी तरह घायल हो गए। इसमें से किसी का सर फट गया तो किसी के हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक आरोपी दबंग वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने वीरेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उधर इस घटना में घायल सभी पीड़ितों का सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है।