AK Sharma

अलीगंज के फतेहपुर में दूषित पेयजल से फैले डायरिया के प्रकोप का ए0के0 शर्मा ने लिया संज्ञान

461 0

लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने लखनऊ (Lucknow) में अलीगंज (Aliganj) के फतेहपुर गांव में दूषित पेयजल के कारण क्षेत्र में फैले डायरिया जैसे गंभीर बीमारी से स्थानीय निवासियों की समस्याओं का संज्ञान लेकर आज नगर आयुक्त, लखनऊ इंद्रजीत सिंह को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्र में जिम्मेदार अधिकारी दौरा करें और पीड़ित लोगों की हर संभव मदद करें, इसमें जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य कार्मिकों का भी सहयोग लिया जाए।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में जब तक साफ पानी की आपूर्ति संचालित नहीं हो जाती, वहां पर साफ पानी की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पेयजल टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। लोगों को और बीमारियों की चपेट में आने से बचाने के लिए नियमित रूप से प्रभावित क्षेत्र में फॉकिंग करायी जाए। उन्होंने कहा कि गत वर्षाे में जहां पर भी ऐसी बीमारियां फैली हैं उन सभी स्थानों का स्थलीय निरीक्षण  करा लिया जाए। उन्होंने इस मामले में दोषी अधिकारियों तथा साफ सफाई में लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्था पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा को नगर आयुक्त ने इस सम्बन्ध में अवगत कराया है कि फतेहपुर गाँव सेक्टर-बी अलीगंज की जलापूर्ति 2200 कि0ली० क्षमता के ओवरहैड टैंक के माध्यम से प्रातः काल एवं सांयकाल 07ः00 बजे से 08ः00 बजे की जाती है। ओवरहैड टैंक पर क्लोरीनेशन कराकर ही जलापूर्ति की जाती है। साथ ही गंदे पानी की सूचना प्राप्त होने पर जोन-3 के अधिशासी अभियन्ता द्वारा अपने स्टॉफ के साथ जाकर तत्काल निरीक्षण भी किया गया, जिसमें 02 उपभोक्ताओं के कनेक्शन नाली में क्षतिग्रस्त पाये गये, उनको तत्काल काटकर बन्द करा दिया गया।

नगर आयुक्त ने बताया कि क्षेत्र में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु पेयजल टैंकर लगाये गये है। गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर क्षेत्रीय अवर अभियन्ता (जल) से स्पष्टीकरण भी प्राप्त किया जा रहा है और मेसर्स सुएज इण्डिया प्रा0लि0 को सीवर सफाई के कार्यों में विलम्ब व लापरवाही पर नोटिस जारी किया गया है। फतेहपुर गाँव, अलीगंज की सभी सीवर लाइनों की सफाई मेसर्स सुएज इण्डिया प्रा० लि0 द्वारा करा दी गयी है। कल दिनॉक 06 जुलाई, 2০22 को 07 जल संयोजन, जो नालियों में पाये गये, उनको काटकर बन्द कर दिया गया।

08 स्थानों पर मुख्य पेयजल पाईप लाइन को काटकर वाशिंग करायी गयी। 05 जुलाई, 2022 की शाम से आज 07 जुलाई 2022 की प्रातः तक कुल 47 पेयजल नमूनों का ओ०टी0 परीक्षण किया गया, जिसमें सभी परिणाम धनात्मक पाये गये,. इससे सिद्ध होता है कि क्षेत्र में क्लोरीनयुक्त पेयजल की आपूर्ति मिल रही है और पेयजल दूषित नही है। इसके अतिरिक्त पेयजल के 18 नमूने जीवाणु परीक्षण एवं 09 नमूने रासायनिक परीक्षण हेतु राज्य स्वास्थ्य संस्थान, अलीगंज, लखनऊ को भेजे गये हैं, जिनके परिणाम आना अभी शेष हैं। अतः उपरोक्त से स्पष्ट है कि वर्तमान में क्षेत्र में साफ एवं क्लोरीनयुक्त जलापूर्ति प्राप्त हो रही है, इससे सिद्ध होता है कि पेयजल दूषित नहीं है एवं डायरिया का कारण जलकल विभाग, नगर निगम लखनऊ की जलापूर्ति नही है।

बकायेदार उपभोक्ता जल्दी करे और अपने बकाये बिल से पायें मुक्ति: ए0के0शर्मा

जिलाधिकारी लखनऊ एवं डॉ० नीरज बोरा विधायक द्वारा फतेहपुर गाँव का निरीक्षण किया गया और संक्रामक रोग के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर फतेहपुर गाँव की ब्रान्च पाईपलाइन को बन्द कराकर पेयजल टैंकरों से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। विधायक डॉ0 नीरज बोरा के निर्देश पर वर्तमान पेयजल पाईपलाइन के स्थान पर नयी पेयजल पाईपलाइन डालने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। जलकल विभाग द्वारा क्षेत्र के निवासियों से अपनी निजी पानी की टंकी की सफाई कराने के लिये अपील की ग्यी है। जिलाधिकारी महोदय, द्वारा रोग पर नियंत्रण होने तक पेयजल टैंकरों से ही जलापूर्ति देने के लिये निर्देशित किया गया है, जिसका पालन किया जा रहा है।

स्कूल चलो अभियान के तहत एक करोड़ 90 लाख विद्यार्थियों का नामांकन

Related Post

एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

Posted by - March 30, 2021 0
जाली नोटों का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों ने लॉकाडाउन के बाद सूबे में एक बार फिर अपनी जड़ें मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसका खुलासा आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा पांच दिन पूर्व नोएडा से गिरफ्तार किये गये जाली नोटों के सौदागर सदर अली ने पूछताछ में किया है एटीएस को सदर की फरार पत्नी की सरगर्मी से तलाश है उस पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है इसके साथ ही एटीएस सदर के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सदर अली की पत्नी मुमताज की तलाश में टीमें लगायी गयी हैं। गिरफ्तार किये गये सदर अली ने अपना नेटवर्क बरेली, कानपुर नगर व लखनऊ समेत अन्य शहरों में फैला रखा था। वह यूपी के कई तस्करों को पाकिस्तान से आने वाले जाली नोटों की सप्लाई करता था। बीते कुछ माह में भी नकली नोटों की सप्लाई किए जाने के तथ्य सामने आए हैं। सदर के जरिये इस गिरोह से जुड़े सप्लायरों की तलाश की जा रही है। पूर्व में पकड़े गए कई तस्करों के बारे में भी पड़ताल शुरू की गई है। गिरफ्तार किये गये तस्कर सदर से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यूपी में बांदा से जुड़े कई गिरोह पश्चिम बंगाल से जाली नोट लाकर उनकी सप्लाई लखनऊ समेत अन्य शहरों, एनसीआर व दिल्ली तक कर रहे हैं। पूर्व में इस गिरोह के कई सदस्य पूर्व में पकड़े भी जा चुके हैं। उनसे भी पूछताछ में सामने आया था कि जाली नोट पाकिस्तान से बंगलादेश व नेपाल के जरिये यहां सप्लाई किए जा रहे हैं।गौरतलब है कि जाली नोटों की तस्करी में वांछित चल रहे मालदा (पश्चिम बंगाल) निवासी 25 हजार रुपये के इनामी सदर अली को 24 मार्च को एटीएस ने नोएडा के महामाया फ्लाई ओवर के पास गरिफ्तार किया था। रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव…

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट ने तय किए आरोप

Posted by - August 18, 2021 0
समाजवादी पार्टी सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सांसद…