PM Modi

पूर्व प्रधानमंत्री पर हुए हमले से पीएम मोदी दुखी, जल्द स्वस्थ की कामना

442 0

नई दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारे जाने की घटना की जानकारी लगते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) दुखी हो गए है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके साझा की है। शिंजो आबे को गोली मारे जाने की घटना से पीएम मोदी दुखी है और उन्होंने आबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर व्यथित हूं, मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिजनों और जापान की जनता के साथ है’

पश्चिमी हिस्से में चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान शुक्रवार की सुबह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर गोली चलायी गयी। गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उस समय उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गयी थी।

पूर्व प्रधानमंत्री को भाषण के दौरान मारी गोली, हालत गंभीर

इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिंजो आबे को गोली मारे जाने की घटना पर दुख जताया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ करता हूं। मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।

 

Related Post

CM Dhami

राज्य में सेवानिवृत्त सैनिकों की ट्रेनिंग के लिए बनाया जाएगा सेंटर : मुख्यमंत्री

Posted by - May 30, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को गढ़ीकैंट स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर…

हंगामेदार मानसून सत्र के बीच भावुक हो गए नायडू, बोले- संसद में जो हो रहा, उससे मैं बहुत दुखी हूं

Posted by - August 11, 2021 0
संसद के हंगामेदार मानसून सत्र के बीच राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू बुधवार को भावुक हो गए। वे संसद में होने…
National Games

गोवा में चमका उत्तराखंड का ‘सूरज’, रेस वॉकिंग में जीता पहला गोल्ड

Posted by - October 30, 2023 0
पणजी। गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों 2023 (National Games 2023) में सोमवार को आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धा में उत्तराखंड (Uttarakhand)  के…
CM Dhami

मोदी के मार्गदर्शन व प्रेरणा से यूसीसी का वादा पूरा करने जा रहे : धामी

Posted by - February 6, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक प्रस्तुत कर दिया गया। बहुचर्चित इस विधेयक पर अपराह्न…
CM Dhami

विकास के साथ ही प्रकृति के साथ भी संतुलन बनाना होगा: सीएम धामी

Posted by - September 9, 2022 0
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने  परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में हिमालय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में…