Indian team

IND vs ENG 1st T20I: भारतीय टीम कल लेगी टेस्ट की हार का बदला

601 0

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम (Indian team) अब 3 मैचों की टी20 सीरीज (IND vs ENG T20I) खेलेगी। साउथम्प्टन के रोस बाउल स्टेडियम में 7 जुलाई यानी गुरुवार को सीरीज का पहला मुकाबला होगा। 5वें टेस्ट मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया का मकसद टी20 सीरीज में जीतना है। एजबेस्टन में भारतीय टीम को सीरीज के 5वें टेस्ट मैच में 7 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी।

दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का समापन 2-2 की बराबरी से हुआ, पिछले साल ही यह सीरीज पूरी होनी थी लेकिन भारतीय खेमे में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। रोहित शर्मा Covid होने की वजह से टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे लेकिन इस बार उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार वह टी20 टीम की कमान संभालेंगे।

सिख रीति-रिवाज से CM भगवंत मान कल करेंगे दूसरी शादी

टेस्ट में टीम की कप्तानी संभालने वाले पेसर जसप्रीत बुमराह को टी20 मैच से आराम दिया गया है। वहीं, विराट कोहली भी इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ में से किसी एक को रोहित के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। ऋषभ पंत पहले टेस्ट मैच का हिस्सा थे, ऐसे में उन्हें आराम दिया जा सकता है।

अग्निपथ योजना पर कल होगी रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक

 

Related Post

जीत के बाद बोले विराट कोहली, कहा- टूर्नामेंट में लक्ष्य का पीछा नहीं किया

Posted by - October 9, 2021 0
दुबई। आईपीएल 2021 के आखिरी लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया।…
Viswanathan Anand

नॉर्वे शतरंज: विश्वनाथन आनंद ने विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को दी मात

Posted by - May 31, 2022 0
ओस्लो। भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand ) ने मंगलवार को नॉर्वे शतरंज के ब्लिट्ज इवेंट के सातवें दौर में…
England

IND vs ENG 5th Test: द्रविड़-बुमराह का रूट-बेयरस्टो ने तोडा सपना, इंग्लैंड ने रचा इतिहास

Posted by - July 5, 2022 0
नई दिल्ली: बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत (India) के खिलाफ इंग्लैंड (England) के जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के शानदार…