BJP

कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए तरविंदर सिंह मारवाह

513 0

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका दिया है। बीजेपी ने कांग्रेस के एक बड़े नेता को आज अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह (Tarvinder Singh Marwah) ने कांग्रेस से नाता तोड़कर बुधवार को बीजेपी (BJP) का दामन थाम लिया है। तरविंदर सिंह मारवाह ने आज पार्टी कार्यालय में बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े और पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की है।

शीला दीक्षित के कार्यकाल में दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट से तरविंदर सिंह मारवाह तीन बार कांग्रेस विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के संसदीय सचिव भी रह चुके है। तावड़े ने मारवाह का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनकी क्षमता के अनुसार पार्टी उन्हें दायित्व देगी। सदस्यता ग्रहण करने के बाद तरविंदर सिंह मारवाह ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक उनके प्राण रहेंगे, तब तक वह भाजपा की सेवा करते रहेंगे और वह भी बिना किसी पद व लालच के।

दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल का होगा आयोजन, अर्थव्यवस्था होगी बूस्ट: केजरीवाल

उन्होंने सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी में नेताओं की कद्र नहीं होती, पार्टी के लिए कुर्बानियां देने वालों को नजरअंदाज किया जाता है। इस बात से दुखी होकर हमने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया।

राज्य सरकार का तोहफा, हर बिल पर 600 यूनिट बिजली होगी माफ

Related Post

RAHUL GANDHI IN ASSAM

राहुल का तंज: मोदी सरकार ने केवल बेरोजगारी-महंगाई और गरीबी बढ़ाने का काम किया है 

Posted by - March 20, 2021 0
गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने देश में बढ़ती…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने विभूति खंड स्थित 33 केवी उपकेंद्र का किया रात्रि में निरीक्षण

Posted by - May 5, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने भीषण गर्मी में लखनऊ वासियों को विद्युत…

कोरोना महामारी और बढ़ती महंगाई के बीच केजरीवाल सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन

Posted by - June 19, 2021 0
अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में केजरीवाल सरकार ने वृद्धि कर दी है। वृद्धि 1 अप्रैल, 2021…
संविधान दिवस

संविधान दिवस : पीएम मोदी बोले- संविधान की मर्यादा, गरिमा और नैतिकता के अनुरूप काम करें

Posted by - November 26, 2019 0
नई दिल्ली। संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को संसद का संयुक्त सत्र सेंट्रल हॉल में आयोजित किया गया। संयुक्त…
Kejriwal

पीएम मोदी के बयान पर बोले केजरीवाल- बच्चों को मुफ्त शिक्षा देना रेवड़ियां बांटना नहीं

Posted by - July 16, 2022 0
नई दिल्ली: यूपी में आज बुंदेलखंड एक्‍सप्रेसवे उद्घाटन के बाद पीएम मोदी द्वारा मुफ्त में रेवड़ियां बांटने वाले बयान पर…