Mumbai

मायानगरी मुंबई में आफत की बारिश, कई हिस्सों में जलभराव

540 0

मुंबई: मायानगरी मुंबई (Mumbai) इन दिनों बारिश की आफत की चपेट में है। मंगलवार शाम को बारिश के कारण पवई झील में उफान शुरू हो गया। मुंबई (Mumbai) के कई हिस्सों में बुधवार को भीषण जलभराव दर्ज किया गया। आज दादर और सायन इलाकों में जलजमाव हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को 5 जुलाई से 9 जुलाई तक अगले पांच दिनों के लिएभारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मुंबई के घाटकोपर के पंचशील नगर में भारी बारिश के बीच एक मकान ढहने के बीच भूस्खलन हो गया। सेंट्रल रेलवे ने बताया कि सभी कॉरिडोर पर ट्रेनें चल रही हैं। कुंडलिका नदी चेतावनी के स्तर को पार कर चुकी है और अंबा, सावित्री, पातालगंगा, उल्हास और गढ़ी नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से थोड़ा नीचे है।

उद्धव ठाकरे को हुआ दुःख- जिसको दी जिम्मेदारी, उसी ने मेरी पीठ में घोंपा छुरा

आईएमडी के मुताबिक, रत्नागिरी और रायगढ़ रेड अलर्ट पर हैं। वहीं अगले पांच दिनों के लिए ठाणे, पालघर, पुणे, बीड, लातूर, जालना, परभणी और महाराष्ट्र के कई अन्य इलाको के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़, रत्नागिरी, ठाणे, पालघर, सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर जिलों में सीएम एकनाथ शिंदे ने नागरिकों को बारिश के कारण बढ़ते पानी और बाढ़ की स्थिति के बारे में सूचित करने और निकासी के लिए उपयुक्त स्थानों पर व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

उदयपुर की तरह अजमेर में वकील को मिली सिर काटने की धमकी

Related Post

पंजाब मेरे काम और विजन की पहचान सिर्फ AAP ने पहचाना, सिद्धू के इस बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

Posted by - July 13, 2021 0
पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ा हुआ है, कांग्रेस के भीतर नवजोत सिंंह सिद्धू एवं कैप्टन अमरिंदर…

सुप्रीम कोर्ट पर बोलकर बुरे फंसे कॉमेडियन कुणाल कामरा, होगा केस दर्ज

Posted by - November 12, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.    कॉमेडियन कुणाल कामरा सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से बहुत बुरे फंस सकते है. अटॉर्नी…