CM Yogi

सीएम योगी ने चित्रकूट में लगाया पौधा, 3 ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

433 0

चित्रकूट: वन महोत्सव भारत सरकार द्वारा वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए प्रति वर्ष 5 जुलाई को मनाया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज मंगलवार को चित्रकूट से वन महोत्सव की शुरुआत के साथ 42 लाख की नई परियोजनाओं की शुरुआत भी किया है। सीएम योगी (CM Yogi) ने मानिकपुर के सेहरिन गांव में हरिशंकरी पौधा लगाया। उन्होंने चित्रकूट के लोगों को 11 सौ 50 करोड़ के परियोजनाएं सौंपी।

उन्होंने चित्रकूट के वृक्ष पुरुष भैयालाल को पौधा देकर सम्मानित किया और भैयालाल अब तक 10 हजार पौधे लगा चुके हैं। सीएम ने कहा, जिस धरती को मार्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने सबसे पवित्र धरती माना था, आज वहां पर मुझे प्रदेश सरकार के रूप में वन महोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

सोएम योगी ने ट्वीट किया, भगवान कामतानाथ जी की कृपा भूमि जनपद चित्रकूट में आज पौधरोपण कर ’वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया।’वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022’ के अंतर्गत संचालित इस लोक-कल्याणकारी कार्यक्रम में सभी लोग सक्रिय सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस आंदोलन को सफल व सार्थक बनाएं।

NCP व विपक्ष के नेता अजीत पवार ने राज्यपाल से की मुलाकात

3 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया

सीएम योगी ने 3 प्रधान को सम्मानित किया। सिमरिया के प्रधान चुन्नू, ऊंचा डी की प्रधान उषा सिंह और मडईयन की प्रधान राधेश्याम को प्रशस्ति पत्र दिया। रोधश्याम को तालाब के सुंदरीकरण के लिए, चुन्नू और उषा सिंह को गांव के विकास के लिए सम्मान मिला।

सपा नेता पर ईडी की मुसीबत, इस मामले में आजम खान और परिवार को किया तलब

 

 

 

 

Related Post

लखीमपुर हिंसा मामले पर संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति कोविंद को लिखी चिट्ठी

Posted by - October 4, 2021 0
नई दिल्ली। लखीमपुर में किसानों की हत्या और भड़की हिंसा के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को…
CM Yogi

ममता के बयान से खफा योगी बोले, हिन्दू विरोधी है इंडिया गठबंधन

Posted by - May 25, 2024 0
गोरखपुर। भारत सेवाश्रम संघ, रामकृष्ण मिशन जैसी संस्थाओं पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विवादित बयान पर कड़ी…
AK Sharma

लगातार छठवें वर्ष भी नहीं बढ़ीं बिजली दरें, एके शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Posted by - November 22, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए सभी उपभोक्ता श्रेणियों में बिजली की दरों को लगातार…
Dharmendra Pradhan

कानून पर सवाल उठाने वालों का डरना स्वभाविक, अपराधियों से भरी पड़ी है कांग्रेसः धर्मेंद्र प्रधान

Posted by - August 21, 2025 0
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिहं की पुण्यतिथि व तृतीय हिंदू गौरव दिवस के अवसर पर अलीगढ़ में…