13 आईपीएस अफसरों का तबादला

आजम खां जैसे लोगों से निपटने के लिए बनाया था एंटी रोमियो स्क्वॉड : योगी आदित्यनाथ

1051 0

रामपुर। लोकसभा चुनाव 2019 तीसरे चरण पर अब सब निगाहें लग गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रामपुर लोकसभा क्षेत्र के विलासपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान मुझे रामपुर में उतरने नहीं दिया था। पहले की सरकारों ने बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया।

अब प्रदेश में अपराधी या तो जेल में होगा या फिर उसका राम-राम सत्य होगा

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आजम खां जैसे लोगों से निपटने के लिए हमने ही एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाया था। अब प्रदेश में अपराधी या तो जेल में होगा या फिर उसका राम-राम सत्य होगा। बता दें कि सीएम योगी विसासपुर में बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा के लिए वोट मांगने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें :-जनसभा सम्बोधित करते हुए बोले राजनाथ, 2030 तक महाशक्ति ही नहीं विश्वगुरु बनेगा भारत 

रामपुर में जयाप्रदा के लिए वोट मांगने पहुंचे सीएम योगी

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने विकास कार्य के लिए किसी की जाति नहीं देखी, धर्म के आधार पर विकास नहीं किया, सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर काम किया गया। इसके साथ ही इस सभा में सीएम योगी आदित्यनाथ  ने जमकर मायावती पर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि मुझे ये कहते हुए अफसोस होता है, जो लोग बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर को गाली देते हैं, उनके बारे में जिस-जिस प्रकार के अपमान जनक टिप्पणी करते थे, आज मायावती जी उनके लिए समर्थन और वोट मांगने जा रही हैं। रामपुर में जयाप्रदा के लिए वोट मांगने पहुंचे सीएम योगी, किसानों के खाते में आ रही है रकम पांच रुपए तक का बीमा मिल रहे हैं।

Related Post

Veterinary pharmacists

24 वर्षों के बाद वेटनरी फार्मासिस्टों की पदोन्नति, निदेशक को धन्यवाद दिया

Posted by - January 31, 2026 0
लखनऊ: पशुपालन विभाग के फार्मेसिस्ट (Veterinary Pharmacists) संवर्ग में 24 साल की प्रतीक्षा के बाद चीफ फार्मेसिस्ट के पद पर…