Kolhe

कन्हैयालाल की तरह कोल्हे की हुई थी हत्या, अमित शाह ने एनआईए को सौंपी जांच

551 0

अमरावती: राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर दर्जी कन्हैयालाल की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एक और ऐसी वारदात को महाराष्ट्र के अमरावती जिले में अंजाम दिया गया है। कन्हैयालाल की हत्या से ठीक एक हफ्ते पहले, 54 वर्षीय केमिस्ट उमेश प्रहलादराव कोल्हे की 21 जून को नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर महाराष्ट्र के अमरावती जिले में निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनआईए को जांच सौंपी है।

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक, कोल्हे को बीजेपी की नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से उनकी हत्या की गई थी, जिन्होंने एक टीवी डिबेट में मोहम्मद पैगंबर पर विवादित टिप्पणी की थी। उमेश कोहली के बेटे संकेत कोहले की शिकायत के बाद अमरावती में सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन द्वारा प्रारंभिक जांच में उन्हें 23 जून को दो व्यक्तियों मुद्दसिर अहमद और 25 वर्षीय शाहरुख पठान को गिरफ्तार किया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 21 जून को महाराष्ट्र में अमरावती के एक दुकान मालिक उमेश कोल्हे की हत्या की जांच करने का निर्देश दिया, जब उन्होंने फेसबुक पर निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट लिखा था। अमरावती के एक दुकान के मालिक उमेश कोल्हे की हत्या के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, स्थानीय अदालत ने उनकी पुलिस हिरासत 5 जुलाई तक बढ़ा दी है।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल कल जा रहे दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

एचएमओ ने ट्वीट किया, एमएचए ने 21 जून को अमरावती महाराष्ट्र में उमेश कोल्हे की बर्बर हत्या से संबंधित मामले की जांच एनआईए को सौंप दी है। हत्या के पीछे की साजिश, संगठनों की संलिप्तता और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की पूरी जांच की जाएगी।

हवाई अड्डे पर सीएम केसीआर ने यशवंत सिन्हा का किया स्वागत

Related Post

कोरोना का कहर

देश में कोराेना से पिछले 24 घंटों के दौरान 273 लोगों की मौत , मृतकों का आंकड़ा 6348

Posted by - June 5, 2020 0
नई दिल्ली । देश में कोराेना संक्रमण के नये मामलों में प्रतिदिन हो रही वृद्धि से संक्रमितों की कुल संख्या…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी का दावा कि अपने ऐतिहासिक कार्यों के चलते जीतेगी भाजपा

Posted by - March 22, 2024 0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अल्मोड़ा में लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में एक जनसभा को…
Naxalites

सुकमा में 9 महिलाओं समेत 33 नक्सलियों का सरेंडर, 17 पर घोषित है 49 लाख रुपए का इनाम

Posted by - April 18, 2025 0
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को कम से कम 33 नक्सलियों (Naxalites) ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण…
CM Vishnu dev Sai

कुछ संस्थाएं प्रदेश में आदिवासियों को भ्रम में डाल रही हैं कि वह हिन्दू नहीं : विष्णुदेव साय

Posted by - April 18, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि मतांतरण रोकने के लिए हमारी सरकार ने कानून तैयार कर…