कुलदीप सेंगर

उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म मामला : कुलदीप सेंगर अब नहीं रहे विधायक

1064 0

उन्नाव। उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म मामले में 20 दिसंबर को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से उम्रकैद की सजा पाए उत्तर प्रदेश के बांगरमऊ से विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई है। यह जानकारी प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि सजा के ऐलान के दिन से ही उनकी सदस्यता खत्म मानी जाएगी। इससे बांगरमऊ विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। इस सीट पर उपचुनाव होगा।

उन्नाव में कुलदीप सेंगर और उसके साथियों ने 2017 में नाबालिग लड़की को अगवा कर किया था सामूहिक दुष्कर्म 

उन्नाव में कुलदीप सेंगर और उसके साथियों ने 2017 में नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस घटना के बाद जुलाई, 2019 में पीड़ित की कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी। पीड़िता लड़की और उसके वकील तभी से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। फिलहाल, सेंगर तिहाड़ जेल में बंद है।कोर्ट ने कहा था कि उसे मौत तक जेल में रखा जाए। भाजपा से निकाले गए सेंगर पर 25 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था। कोर्ट द्वारा फैसला सुनाते वक्त कुलदीप सेंगर हाथ जोडे़ खड़ा था। फैसला आते ही सेंगर कोर्टरूम में फफक कर रो पड़ा था। इस दौरान कोर्ट में सेंगर की बहन और बेटी भी मौजूद थी।

यूपी में बनेगा पुलिस एवं फॉरेंसिक विश्वविद्यालय, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर 

दिल्ली के कोर्ट ने 20 दिसंबर को उम्रकैद की सजा सुनाई,  कोर्ट ने कहा कि उसे मृत्यु तक जेल में रखा जाए

सामूहिक दुष्कर्म के दो साल पुराने मामले में दोषी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (53) को दिल्ली के कोर्ट ने 20 दिसंबर को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा कि उसे मृत्यु तक जेल में रखा जाए। सेंगर पर 25 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया था। 10 जुलाई 2013 को सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के मुताबिक कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा की सदस्यता खत्म मानी जाती है। कोर्ट द्वारा फैसला सुनाते वक्त कुलदीप सेंगर हाथ जोडे़ खड़ा था। फैसला आते ही सेंगर कोर्टरूम में फफक कर रो पड़ा था। इस दौरान कोर्ट में सेंगर की बहन और बेटी भी मौजूद थी।

Related Post

Prof. Vinay Kumar Pathak

एकेटीयू में बिज़नेस क्रिएशन एंड डेवलपमेंट पर ऑनलाइन लेक्चर आयोजित

Posted by - December 3, 2020 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) में गुरुवार को कुलपति प्रो. विनय पाठक की अध्यक्षता में ऑनलाइन विशेष…
Tourism

यूपी में पर्यटन विकास से खुल रहे रोजगार के नए अवसर

Posted by - February 7, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित कर…
CM Yogi performed Kanya Pujan on Mahanavami

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

Posted by - October 1, 2025 0
गोरखपुर। मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा व सम्मान गोरक्षपीठ की परंपरा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ…
CM Yogi

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से रोबोटिक्स तक, यूपी के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगी योगी सरकार

Posted by - February 28, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए कई ऐतिहासिक कदम…